फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   India-Pak tension: All-party meeting concluded in Jaipur CMO, opposition gave united support to Chief Minister

भारत-पाक तनाव: जयपुर CMO में सर्वदलीय बैठक संपन्न, विपक्ष ने मुख्यमंत्री को दिया एकजुट समर्थन

Sat, 10 May 2025 02:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 May 2025 02:56 PM IST
सार

India-Pak tension: बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे जवाब पर संतोष जताया।

विज्ञापन
India-Pak tension: All-party meeting concluded in Jaipur CMO, opposition gave united support to Chief Minister
जयपुर सीएमओ में हुई सर्व दलीय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में शनिवार को एक अहम सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विपक्षी दलों ने एकजुटता के साथ समर्थन देने का भरोसा दिलाया। बैठक में कांग्रेस, आरएलडी, बीएपी समेत सभी प्रमुख दलों के विधायक शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

 
वर्तमान हालात पर चिंता, केंद्र के रुख से संतुष्टि
बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए सर्वदलीय बैठक बुलाना मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे जवाब पर संतोष जताया और कहा कि ऐसी एकजुटता की इस समय देश को आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: उधमपुर में तैनात असिस्टेंट मेडिकल सर्जन पाक हमले में शहीद, गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर
 
सरकार ने दी सीमा की स्थिति की जानकारी
विधायक सुभाष गर्ग ने बताया कि बैठक में सरकार ने सीमा क्षेत्र की स्थिति और वहां किए जा रहे प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी, जिसे सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक रूप में लिया और सराहा। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सांसदों, विधायकों के साथ-साथ पंचायत और जिला स्तर के जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी दलों के विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभालने और जनता के बीच रहकर सहयोग करने को कहा गया है।


 
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने भी बैठक में भाग लिया और कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों का साझा उद्देश्य प्रदेश की सुरक्षा और शांति बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट पर जेएलएन अस्पताल, पूरी की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed