{"_id":"68b690a3838d6a51c106fd1b","slug":"income-tax-raids-on-real-estate-and-pan-masala-firms-in-jaipur-and-kota-18-locations-under-scanner-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3356400-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Income Tax Raid: यहां चला आयकर विभाग का हथौड़ा, रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Income Tax Raid: यहां चला आयकर विभाग का हथौड़ा, रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई जारी
Tue, 02 Sep 2025 12:25 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/कोटा
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:25 PM IST
सार
जयपुर और कोटा में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों के 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बड़े स्तर पर गोलमाल और कैश के नकदी लेन-देन की बातें सामने निकलकर आ रही हैं।
विज्ञापन
इनकम टैक्स विभाग ने रियल स्टेट के दफ्तर पर मारा छापा
- फोटो : AI Image- Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर चोरी के मामले पर राजस्थान आयकर विभाग ने अपना हथौड़ा निकाल लिया है। जयपुर और कोटा में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। इस एक्शन के बाद कर चोरों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है।
यहां आठ ठिकानों पर आयकर टीम ने दबिश
जयपुर में रियल एस्टेट ग्रुप के आठ ठिकानों पर आयकर टीम ने दबिश दी। वहीं, कोटा में पान मसाला से जुड़े ग्रुप्स के चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा रियल एस्टेट डेवलपर्स के छह ठिकानों को भी टीम ने निशाने पर लिया है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: नकली शराब बनाने वाली गैंग पर चला चाबुक, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में आबकारी की दबिश; ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
बड़े स्तर पर कैश लेन-देन की सुगबुगाहट
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में बड़े स्तर पर कैश लेन-देन और आयकर अनियमितताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। आयकर विभाग की टीम विभिन्न ठिकानों से दस्तावेजों की जांच कर रही है और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है। जमीन, प्रॉपर्टी और खातों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कागजात भी जब्त किए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई को लेकर रियल एस्टेट और पान मसाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कई जगहों पर स्थानीय पुलिस भी आयकर टीम के साथ मौजूद रही ताकि छापेमारी के दौरान किसी तरह का विरोध या व्यवधान न हो। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच लंबी चल सकती है और बड़े स्तर पर कैश ट्रांजैक्शन और टैक्स चोरी का खुलासा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Bikaner News: मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली फिर विवादों में, बीकानेर में दर्ज हुई गंभीर धाराओं में FIR