फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Thief Tiptoes into Home, Snatches Chain from Elderly Woman, Crime Caught on CCTV

Jaipur News: दिनदहाड़े दबे पांव घर में घुसा चोर, बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींचकर फरार, वारदात CCTV में कैद

Thu, 24 Jul 2025 03:56 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 03:56 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र की सेठी कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से घर के अंदर घुसकर चेन लूटने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Thief Tiptoes into Home, Snatches Chain from Elderly Woman, Crime Caught on CCTV
घर में घुसकर बुजुर्ग के गले से चेन खींची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र की सेठी कॉलोनी में बुधवार हुई वारदात ने कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। कल दोपहर एक बुजुर्ग महिला से घर के अंदर घुसकर चेन लूटने की घटना सामने आई है। हेलमेट पहने हुए एक बदमाश मेनगेट खोलकर चुपके से घर के पोर्च में घुसा, 70 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन खींची और बाइक से फरार हो गया, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब शकुंतला जैन नामक बुजुर्ग महिला घर के पोर्च में कपड़े सुखा रही थीं। तभी एक युवक जो हेलमेट पहने हुए था, दबे पांव घर में दाखिल हुआ। उसने मौका पाते ही महिला के गले में पड़ी चेन पर झपट्टा मारा। महिला ने प्रतिरोध किया और शोर मचाया लेकिन बदमाश ने उन्हें धक्का देकर चेन तोड़ ली और आधी चेन लेकर बाइक से भाग निकला। छीना-झपटी में महिला जमीन पर गिर पड़ीं और उन्हें हाथ-पैर में चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 392 और 452 में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को आजीवन कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वारदात पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दी गई है। आरोपी ने पहले क्षेत्र की रेकी की और बुजुर्ग महिला को अकेला देखकर वारदात को अंजाम दिया। हेलमेट पहनने और नंबर प्लेट हटाने से यह स्पष्ट है कि बदमाश पहले से योजना बनाकर आया था। इस वारदात के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब घर के अंदर भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा। पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अपराधी बिना किसी डर के खुलेआम लूट को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं।

यह घटना न केवल बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा रही है, बल्कि जयपुर जैसे शहर में कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रही है। आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास तभी बना रह सकता है, जब इस तरह के अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed