फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bisalpur Dam Gate Open Due to Heavy Rain in Rajasthan Southern Areas, Water Level Increased News in Hindi

Bisalpur Dam: दक्षिणी राजस्थान में भारी बरसात से बीसलपुर में आवक तेज, बांध के दो गेट और खुले

Sat, 07 Sep 2024 09:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 07 Sep 2024 09:12 AM IST
सार

Rajasthan Bisalpur Dam Gate Open: बीसलपुर बांध के ओवर फ्लो होने के बाद शुक्रवार सुबह इसके 2 गेट खोल कर 12 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी, लेकिन दक्षिण राजस्थान में मूसलाधार बारिश के चलते त्रिवेणी नदी से बांध में पानी की तेज हो गई। इसके चलते बांध के 2 गेट और खोलने पड़ गए हैं। गेट नंबर 8,9,10 और 11 से कुल 36 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी की जा रही है।

विज्ञापन
Bisalpur Dam Gate Open Due to Heavy Rain in Rajasthan Southern Areas, Water Level Increased News in Hindi
बीसलपुर बांध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 315 से ज्यादा बांध पूरी तरह भर चुके हैं। जयपुर, अजमेर और टोंक की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो होने के बाद शुक्रवार को उसके 2 गेट खोल दिए गए थे, लेकिन दक्षिण राजस्थान में उदयपुर और भीलवाड़ा में भारी बारिश के चलते बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की जोरदार आवक हो रही है। बांध में आने वाली त्रिवेणी नदी 4.10 मीटर के व्यास पर बह रही है। इसके चलते बांध के 2 गेट और खोलने पड़ गए हैं। 

विज्ञापन

मानसून सीजन से पहले सिर्फ 4 बांध फुल थे
राजस्थान में इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा आवक बांधों में हुई है। मानूसन सीजन की शुरुआत में 15 जून की स्थिति में राजस्थान के 691 बांधों में से सिर्फ 4 बांध ही पूरी तरह भरे हुए थे। जबकि 530 बांध पूरी तरह खाली और 157 बांध आंशिक रूप से भरे हुए थे। जबकि 7 सितंबर की स्थिति में प्रदेश में 315 से ज्यादा बांध लबालब हो चुके हैं। वहीं 262 बांध आंशिक रूप से भर चुके हैं तथा 114 बांध पूरी तरह खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed