फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Govind Singh Dotasara fiercely attacked Bhajanlal government.

Rajasthan: बीजेपी में नया मॉडल चल रहा, पपेट बैठाओ…दिल्ली से सरकार चलाओ; कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा बोले

Sun, 19 Jan 2025 09:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में रविवार को कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस बैठक में भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Govind Singh Dotasara fiercely attacked Bhajanlal government.
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर जमकर हमला बोला। राजधानी जयपुर में रविवार को कांग्रेस सेवादल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल बीजेपी में नया मॉडल चल रहा है। कोई भी पपेट बैठाओ, उसे सत्ता सौंप दो और दिल्ली से सरकार चलाओ। पर्ची भेजो, आंख बंद करके अगला साइन करें और पर्ची के मुताबिक काम करें।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि जिसको पता ही नहीं कि मैं एमएलए भी बनूंगा, उसको आप प्रदेश दे देंगे। फिर उसको आजादी के साथ काम करने नहीं देंगे तो उसका खामियाजा वो पार्टी नहीं, बल्कि प्रदेश और देश भुगतेगा। डोटासरा ने कहा कि यह मॉडल देश, प्रदेश और लोगों के लिए खतरनाक है। कम से कम आप जिस आधार पर वोट मांग रहे हो, जनता में जा रहे हो। उसको यह बताओ कि हमारे यह 4-5 प्रमुख नेता हैं। इनमें से हम किसी एक को नेतृत्व देंगे। आप एक नहीं बता सकते तो आप दो-तीन बता दो।

विज्ञापन

 

डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा
अभी जो राजस्थान में सरकार चल रही है। उसका नमूना मैं आपको बताता हूं। सारे के सारे लोग इस काम में लगे हैं कि कब पद चला जाए। जो लूटना है, लूट लो। जो कमाना है कमा लो। कोई कह रहा है तेरी छुट्टी होगी। कोई कह रहा है तेरी छुट्टी होगी। कोई कह रहा मुख्यमंत्री की छुट्टी होगी। भाई प्रदेश की जनता ने 5 साल के लिए बीजेपी को सत्ता सौंपी है। आप कैसे विकास का काम करो, कैसे अच्छा शासन दे सको, कैसे अपराध रोक सको। इस दिशा में आपको चलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में हाल में हुए कर्मचारियों के तबादलों को लेकर डोटासरा बोले
एक कर्मचारी की तीन-तीन जगह पर्ची कट गई ।सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में लिखा था कि हम 100 दिन में पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाएंगे। अब तो 365 दिन से भी ज्यादा हो गए। पारदर्शी स्थानांतरण नीति तो बनी नहीं उल्टा लूटो, खोसो, खाओ, पकड़ो लाओ, पर्ची काटो चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed