{"_id":"688b96b7f9f77c650c053041","slug":"going-to-the-temple-is-not-a-crime-do-not-insult-my-faith-cm-bhajanlal-sharma-attacks-the-opposition-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'मंदिर जाना गुनाह नहीं, मेरी आस्था का अपमान न करें', सीएम भजनलाल शर्मा का विपक्ष पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'मंदिर जाना गुनाह नहीं, मेरी आस्था का अपमान न करें', सीएम भजनलाल शर्मा का विपक्ष पर वार
Thu, 31 Jul 2025 09:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:51 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मालेगांव बम विस्फोट मामले में अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर 'हिंदू टेरर' जैसे झूठे नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह सनातन संस्कृति और साधु-संतों का अपमान है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट के हालिया फैसले के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करते हुए 'हिंदू टेरर' जैसा झूठ गढ़ा, जिससे न केवल निर्दोष साधु-संतों को निशाना बनाया गया, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और समाज की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई गई।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब वे मंदिर जाते हैं तो कांग्रेस के नेताओं को इससे आपत्ति होती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या मैं अपने आस्था के केंद्रों पर नहीं जा सकता? मुझे क्यों रोका जा रहा है कि मैं अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार जीवन न जी सकूं?" उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मानसिकता बदलने की ज़रूरत है, क्योंकि धार्मिक आस्था का अधिकार हर नागरिक को है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल और स्कूलों में मची अफरा-तफरी
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को दोहराते हुए कहा, "हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता, क्योंकि यह हमारे संस्कारों में नहीं है। हम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना से जीवन जीते हैं। यहां तक कि चलते वक्त भी इस बात का ध्यान रखते हैं कि कोई चींटी भी हमारे पैरों तले न आ जाए।"
मुख्यमंत्री शर्मा का यह बयान उस समय आया है जब एनआईए कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट केस में सबूतों के अभाव में कुछ आरोपियों को बरी कर दिया है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे पर बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। मुख्यमंत्री का यह बयान कांग्रेस पर बीजेपी की ओर से की जा रही रणनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।