{"_id":"666aff151d4621d2ea02567c","slug":"finance-minister-diya-kumari-will-present-rajasthan-budget-on-july-10-assembly-session-will-begin-on-3rd-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Budget: वित्त मंत्री दीया कुमारी 10 जुलाई को पेश करेंगी बजट, इस तारीख से शुरू होगा विधानसभा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Budget: वित्त मंत्री दीया कुमारी 10 जुलाई को पेश करेंगी बजट, इस तारीख से शुरू होगा विधानसभा सत्र
Thu, 13 Jun 2024 08:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:34 PM IST
सार
राजस्थान की भजनलाल सरकार में वित्त मंत्री दीया कुमारी आगामी महीने की 10 जुलाई को बजट पेश करेंगी। बता दें कि तीन जुलाई से राजस्थान विधानसभा सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
दीया कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की नई भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट 10 जुलाई को पेश होने जा रहा है। इसके लिए तीन जुलाई को सरकार ने विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी राज्यपाल कलराज मिश्र से ले ली है। यह राजस्थान के 16वीं विधनसभा का दूसरा सत्र होगा। इससे पहले जनवरी में सरकार अंतरिम बजट पेश करने के लिए सत्र लाई थी। लेकिन अब यह पूर्ण बजट होगा, जिसमें सरकार बड़ी घोषणाएं कर सकेगी।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा का यह सत्र भी पेपर लेस होगा। पिछली सरकार के कार्यकाल से ही पेपरलैस सत्र की शुरुआत कर दी गई थी। इसी कड़ी में तीन जुलाई से शुरू हो रहे इस सत्र में सभी सदस्यों को उनकी सीट पर एक-एक टैबलेट मिलेगा। साथ ही राजस्थान के सभी विधायकों को डिजिटलाइजेशन के लिए जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र होगा पेपर लेस
राजस्थान विधानसभा सत्र में विधानसभा के सभागार में सदस्यों की सीटों पर कंप्यूटर और विधानसभा सचिवालय को पेपर लेस किए जाने हेतु नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाउस कमेटी फॉर ई-गवर्नेंस एंड जनरल परपज की बैठक में नए प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान विधानसभा को डिजिटल बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को पहले किस्त जारी करने का आग्रह भी किया है।
इस पूरी परियोजना में 60 व 40 के अनुपात में केंद्र व राज्य के वित्त का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए 12.61 करोड़ रुपये की राशि पर अनुमोदित की गई है। विधानसभा में नवा सेवा केंद्र में विधायकों को प्रशिक्षण व सदन में भी तकनीकी सहायता के लिए नवा सहायता केंद्र बनाया जाएगा।