फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Exit poll 2024 After clean sweep twice what will be results this time, exit poll will come on June 1

Rajasthan Exit poll 2024: दो बार क्लीन स्वीप के बाद इस बार किस करवट आएंगे नतीजे, एक जून को एग्जिट पोल रिजल्ट

Fri, 31 May 2024 02:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 02:11 PM IST
सार

Rajasthan Loksabha Election Exit Poll 2024: देश में लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण समाप्त होते ही 1 जून को एग्जिट पोल के अनुमान आ जाएंगे। चार जून को होने वाली मतगणना के पहले देश में सबकी निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर भी एक जून को राजस्थान समेत सभी राज्यों के एग्जिट पोल नतीजे प्रकाशित होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Exit poll 2024 After clean sweep twice what will be results this time, exit poll will come on June 1
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो लोकसभा चुनावों से राजस्थान की पूरी 25 सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं, ऐसे में एक जून को आने वाले एग्जिट पोल के नतीजों पर खासतौर से सबकी निगाहें रहेंगी। प्रदेश की सारी सीटें जीतकर हैट्रिक का दावा करने वाली भाजपा के लिए इस बार टक्कर कांटे की रही है। कुछ सीटों पर बागी उम्मीदवारों ने परेशानी खड़ी की तो कुछ पर त्रिकोणीय मुकाबले के कारण मशक्कत करना पड़ी। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर वास्तविक स्थिति का अनुमान लगाया जा सकेगा। वैसे वर्ष 2019 में लगभग सभी राज्यों में एग्जिट पोल के नतीजे बिल्कुल सटीक बैठे थे।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों के ठीक पहले हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल करते हुए अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। हालांकि राजस्थान में प्रत्येक बार विधानसभा में फेरबदल किए जाने की परिपाटी रही है और इसी के परिणामस्वरूप इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लोकसभा चुनावों के परिणामों पर इसका कितना असर होगा और तीसरी बार प्रदेश की सारी सीटें जीतने की भाजपा की कवायद कितनी सटीक साबित होगी यह देखने वाली बात रहेगी।
विज्ञापन


वैसे राजनीतिक हलकों में फुसफसाहट है कि इस बार राजस्थान में हैट्रिक का भाजपा का सपना शायद पूरा ना हो पाए। दो बार क्लीन स्वीप का शिकार हुई कांग्रेस ने इस बार जोड़-तोड़ के साथ कम से कम 10 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस बार मुकाबला बराबरी का है। अमर उजाला की वेबसाइट और एप पर तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स प्रकाशित किए जाएंगे। साथ ही राजस्थान की 25 सीटों पर आने वाले नतीजे भी अलग से प्रकाशित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनावों में सटीक थे परिणाम

2019 के लोकसभा चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने दावा किया था कि भाजपा इस रेगिस्तानी राज्य में कम से कम 23 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटों पर जीत का अनुमान था। वास्तविक नतीजों में भाजपा ने दूसरी बार कांग्रेस को क्लीन स्वीप देकर पूरी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

आज तक ने 2019 के अपने एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को क्लीन स्वीप मिलने का अनुमान जताया था जो कि पूरी तरह से सही रहा और भाजपा ने प्रदेश की पूरी 25 सीटों पर अपना कब्जा बनाए रखा। इधर एबीपी न्यूज- निल्सन ने बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था और रिपब्लिक- जन की बात के सर्वे के अनुसार बीजेपी को राजस्थान में 23 सीटें मिलने की बात कही गई थी।


इन सभी अनुमानों को परे रखते हुए वास्तविक परिणामों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल करते हुए कांग्रेस को क्लीन स्वीप दी थी। वर्ष 2019 में भी इस बार की तरह ही सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए गए थे, जिसमें भाजपा दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी थी और भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed