फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Electoral Rolls News : CEO Rajasthan ordered reorganization of all polling stations with more than 1200 voters

Electoral Rolls News : राजस्थान में SIR पर एक्सरसाइज : 1200 से अधिक वोटरों वाले पोलिंग बूथों का होगा पुनर्गठन

Sat, 09 Aug 2025 08:23 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 09 Aug 2025 08:23 AM IST
सार

राजस्थान में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में 1200 या इससे अधिक वोटरों वाले पोलिंग बूथों का पुनर्गठन किया जाए।

विज्ञापन
Electoral Rolls News : CEO Rajasthan ordered reorganization of all polling stations with more than 1200 voters
मतदान केंद्रों का पुनर्गठन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के बाद राजस्थान में भी राजस्थान में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। इसके तहत  मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में 1200 या इससे अधिक वोटरों वाले पोलिंग बूथों का पुनर्गठन किया जाए। नवीन महाजन ने शुक्रवार को मतदान केन्द्र पुनर्गठन को लेकर राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने शासन सचिवालय से वीसी के जरिए सभी संभागीय आयुक्त, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले समस्त मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन करना सुनिश्चित करें। महाजन ने कहा कि जहां तक संभव हो पुनर्गठन की प्रक्रिया में नजदीकी मतदान केंद्र पर मतदाताओं का समायोजन किया जाए। यदि नजदीक के मतदान केंद्र पर समायोजन नहीं हो सके तो ऐसी स्थिति में ही मतदान केंद्र का विभाजन किया जाए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: राजस्थान आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगस्त में सामान्य से कम रह सकता है मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन


एक परिवार के मतदाताओं को एक साथ ही रखा जाएगा

महाजन ने कहा कि अनुभाग विभाजन की स्थिति में एक परिवार के सभी मतदाताओं को आवश्यक रूप से एक साथ रखा जाएं। पुनर्गठन प्रस्तावों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ब्यावर एवं भरतपुर द्वारा 5 अगस्त को, अजमेर, बालोतरा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, जैसलमेर, करौली, नागौर, प्रतापगढ़, सलूंबर,  टोंक,  सीकर में 6 अगस्त को तथा अलवर, बांसवाड़ा, बारां बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, खैरथल- तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड, पाली, फलोदी, राजसमंद, सवाई-माधोपुर, सिरोही, उदयपुर में 7 अगस्त को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस संबंध में चर्चा की गयी। महाजन ने बताया कि अब तक 30 जिलों से पुनर्गठन के प्रस्ताव प्राप्त किए जा चुके हैं। जिनकी राज्य स्तर पर समीक्षा की जा रही है। समस्त जिलों से प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत राज्य स्तर पर समीक्षा कर भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed