{"_id":"6896aca504be133bb7090bd0","slug":"rajasthan-weather-update-today-there-is-a-rain-alert-in-7-districts-of-rajasthan-monsoon-may-be-below-normal-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगस्त में सामान्य से कम रह सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगस्त में सामान्य से कम रह सकता है मानसून
Sat, 09 Aug 2025 08:23 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:23 AM IST
सार
सार- राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। आज जयपुर , अलवर, भरतपुर, धौलपुर सहित 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह में सामान्य से कम बारिश होगी।
विज्ञापन
7 जिलों में बारिश की चेतावनी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाते सावन में राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई। कल से भाद्रपद मास शुरू हो जाएगा। पिछले साल भाद्रपद में राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश बरसी थी। लेकिन इस बार मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मानसून की बारिश औसम से कम ही रहने का अनुमान जताया है। हालांकि बीते एक सप्ताह से प्रदेश में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है। लेकिन आज मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभगा ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पहले हफ्ते में कम होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी. पश्चिमी राजस्थान में 10 अगस्त से उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन 9 अगस्त से उत्तर-पूर्वी इलाकों में बारिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 12 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में सामान्य से कम बारिश होगी। दूसरे हफ्ते में बारिश का जोर 15 से 21 अगस्त के बीच राजस्थान में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी। खासकर दक्षिणी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में सामान्य बारिश की उम्मीद है। यह दौर किसानों और आम लोगों के लिए राहत भरा हो सकता है।