फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Election survey company dispute settled in Rajasthan

Rajasthan Election 2023: चुनाव सर्वे कंपनी के विवाद का हुआ निपटारा, कांग्रेस ने इस कंपनी को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 21 Oct 2023 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Oct 2023 01:39 PM IST
सार

Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनावों में सीएम अशोक गहलोत का कैंपेन और सर्वे का काम देख रही कंपनी डिजाइन बॉक्स्ड को लेकर उठा विवाद कांग्रेस हाईकमान ने निपटा दिया है। अब डिजाइन बॉक्स्ड ही कांग्रेस का भी कैंपेन चलाएगी। 

विज्ञापन
Election survey company dispute settled in Rajasthan
चुनाव सर्वे कंपनी के विवाद का हुआ निपटारा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत का चुनाव कैंपेन संभाल रही सर्वे कंपनी डिजाइन बॉक्स्ड को लेकर छिड़ा विवाद अब शांत हो गया है। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस के कैंपेन की जिम्मेदारी भी अब डिजान बॉक्स्ड को ही दे दी है। अब तक प्रदेश कांग्रेस के कैंपेन और सर्वे का काम सुनील कोनूगुलू की कंपनी माइंड शेयर देख रही थी। 

विज्ञापन


इसलिए उठा था विवाद

पिछले दिनों राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और डिजाइन बॉक्स्ड के संचालक नरेश अरोड़ा के बीच कैंपेन को लेकर झगड़ा हो गया था | सूत्रों की मानें तो डोटासरा पार्टी के लिए सुझाए गए दो-तीन कैंपेन को लेकर सहमत नहीं थे, जिसको लेकर उनकी नरेश अरोड़ा से कहासुनी हो गई। इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान तक की गई। इसके बाद डिजाइन बॉक्स्ड का काम पूरी तरह रोक दिया गया। कांग्रेस हाईकमान ने इसके बाद पवन खेड़ा को राजस्थान में मीडिया पर्यवेक्षक बनाकर भेजा। 
विज्ञापन




गहलोत ने करवाई मध्यस्थता

यह आरोप लगाए गए कि डिजाइन बॉक्स्ड का कैंपेन पूरी तरह अशोक गहलोत पर सीमित कर दिया गया है, इसलिए कांग्रेस के नेता सहज महसूस नहीं कर रहे। जिन नेताओं के टिकट डिजाइन बॉक्स्ड के सर्वे में काटे गए, उन्होंने भी दिल्ली में जाकर इसकी शिकायत की। इस पूरे मामले के चलते राजस्थान में गहलोत का चुनावी कैंपेन ही ठप पड़ गया था। सोशल मीडिया पर कांग्रेस कैंपेन की रीच 3 करोड़ तक घट गई। वहीं ग्राउंड पर भी सबकुछ थमा हुआ था। इसलिए गहलोत ने पूरे मामले की मध्यस्थता करवाकर विवाद को शांत करवाया। इसके बाद हाई कमान ने अब डिजाइन बॉक्स्ड को कांग्रेस के कैंपेन की भी जिम्मेदारी दे दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed