{"_id":"652cd82f02facecc170fd1b5","slug":"election-campaign-of-colonel-rajyavardhan-rathore-jwala-mata-jobner-rathore-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan election: काले झंडे दिखाने वाले लग गए गले, खत्म किया विरोध, कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने क्या किया जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan election: काले झंडे दिखाने वाले लग गए गले, खत्म किया विरोध, कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने क्या किया जादू
Mon, 16 Oct 2023 11:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:59 AM IST
सार
Rajasthan election 2023 :जयपुर ग्रामीण से सांसद और झोटवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देव दर्शन के लिए निकले तो कुछ लोग हाथों में काले झंडे लिए विरोध कर रहे थे। राठौर ने अपनी गाड़ी रोकी और उनको गले लगा लिया।
विज्ञापन
विरोध में खड़े लोगों को मिठाई खिलाते राठौर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में चुनाव प्रचार शुरू होते ही अलग-अलग तस्वीर दिखाई देने लगी हैं, लोकतंत्र में कहीं विरोध की तस्वीर उभरती है, तो कहीं समर्थन की तस्वीर सामने आती है। भाजपा की पहली लिस्ट में झोटवाड़ा से प्रत्याशी बनाए गए कर्नल राठौर ने देव दर्शन से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल राठौर ज्वाला माता के दर्शन के लिए जॉबनेर के निकले तो रास्ते में कुछ लोग हाथों में काले झंडे लेकर कर्नल राठौर का विरोध कर रहे थे। कर्नल राठौर ने गाड़ी रुकवा कर खुद उनके पास पहुंचे और मिठाई खिलाने का प्रयास किया जब वो नहीं माने तो तो उनको गले से लगा लिए और विरोध को ख़त्म कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत के समर्थक बताये जाने वाले लोगों को कर्नल राठौर से यह उम्मीद नहीं थी। पिछले चुनावों में जब राजपाल सिंह शेखावत का विरोध किया गया था तो विरोधियों पर डंडे बरसाए गए थे।