फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Earthquake in Jaipur followed by three scary tremors of 4.4 magnitude

Jaipur Earthquake: 4.4 तीव्रता के तीन डरावने झटके, घरों के अंदर जाने से डर रहे लोग, जयपुर रहा केंद्र

Fri, 21 Jul 2023 08:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 21 Jul 2023 08:23 AM IST
सार

सुबह भूकंप ने खोली जयपुर के लोगों की नींद। 16 मिनट में एक के बाद एक आए तीन डरावने झटके लोगों ने महसूस किए। रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता। रों से बाहर निकले लोग, परकोटे में हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखे लोग।

विज्ञापन
Earthquake in Jaipur followed by three scary tremors of 4.4 magnitude
झटकों से सहमे लोग सड़कों पर जमा हुए। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को सुबह 4:09 बजे से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद  कुछ देर रुक-रुक कर तीन बार भूकंप के झटके आए। लोगों की नींद भूकंप ने खोली और घरों, अपार्टमेंट्स से लोग दौड़कर सुरक्षित और खुले स्थानों पर आ गए।

विज्ञापन







भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि तेज़ कम्पन्न और डम्पर चलने जैसी आवाज़ आई। लोग सोते हुए बेड पर बुरी तरह हिल गए। घबराहट और डर के कारण लोग घरों के बाहर खुले में आ गए। बहुत से लोग एक घंटे तक बाहर ही रहे, क्योंकि दोबारा भूकंप आने की आशंका थी। हुआ भी यही सुबह 4.38 पर पहला झटका आने के बाद 15-17 मिनट में रुक रुककर दो और भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग बुरी तरह डर गए। हालांकि तेज़ झटकों के बावजूद रिक्टर स्केल के पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 4.4 से ऊपर मापी गई। काफी देर तक भूकंप के कारण अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन




नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर पत्थर दरके
जयपुर में भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार का कोई नुकसान या जनहानि होने की खबर नहीं है। लेकिन नाहरगढ़ की पहाड़ी पर पत्थर दरकने और आवाज़ों के साथ गिरने की सूचनाएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलोजी के अनुसार भूकंप के तीन झटके आए हैं। भूकंप का पहला झटका 4:09 पर आया, जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। दूसरा झटका 4:22 पर आया, जिसकी तीव्रता 3.2 और तीसरा झटका 4:25 पर आया, जो 3.4 तीव्रता का था।



फोन से दूसरे की कुशल क्षेम पूछ रहे लोग
जयपुर से लेकर खाटूश्यामजी तक लोग एक दूसरे की कुशलक्षेम फोन के जरिए लेने में जुटे हैं। क्योंकि इस बेल्ट में भूकंप का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिला। लोग जिन लोगों के परिवार जन अन्य प्रदेशों और जिलों में रहते हैं। वह भी फोन के जरिए और व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनों से बातचीत कर सब कुशल मंगल होने की बात पूछ रहे हैं।

Earthquake in Jaipur followed by three scary tremors of 4.4 magnitude
हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखे लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
जयपुर शहर के परकोटा में लोगों ने की हनुमान चालीसा, रामगढ़ बाजार में उमड़ी भीड़
भूकंप के बाद जयपुर शहर के परकोटे में लोग हनुमान चालीसा के पाठ सड़कों पर आकर करने लगे। रामगंज बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। सी स्कीम, सोडाला, जगतपुरा, मानसरोवर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, टोंक रोड, सांगानेर, मुरलीपुरा, सीकर रोड, अजमेर रोड, दिल्ली रोड, आगरा रोड सभी जगह लोग घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। लोगों में इतनी सुबह भूकंप आने पर कौतूहल का माहौल बना रहा। आपस में लोग सड़कों पर ही चर्चाएं करते रहे।



भूकंप की भगदड़ में 10-15 पुलिसकर्मियों को आई चोटें
राजधानी में सुबह आए भूकंप में चांदपोल पुलिस लाइन में भी भगदड़ और अफरा-तफरी का बन गया। इस दौरान एक के बाद एक तीन झटके से पुलिस लाइन के जवानों में भगदड़ मची रही। इस भगदड़ में 10-15 पुलिसकर्मियों को चोट आने की जानकारी मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed