फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Due to development work of Jaipur division, rail traffic will be affected from January 04.

Jaipur: विकास कार्य के चलते 04 जनवरी से रेल यातायात रहेगा प्रभावित; जानिए किस ट्रेन का क्या रहेगा शेड्यूल

Mon, 01 Jan 2024 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Jan 2024 09:11 PM IST
सार

रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रेलखंडों के मध्य फाटक में एलएचएस बॉक्स डालने के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण रेलसेवाएं रद्द,आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित तथा रेगुलेट रहेंगी।

विज्ञापन
Due to development work of Jaipur division, rail traffic will be affected from January 04.
रद्द हुई ट्रेनें - फोटो : social media

विस्तार

रेलवे जयपुर मंडल के रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा रेलखंडों के मध्य अटेली यार्ड में दिनांक 04.01.24 को समपार फाटक संख्या 30 पर एलएचएस बॉक्स डालने के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी, जो इस प्रकार है 

विज्ञापन


रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 19619, फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 04 जनवरी 24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 19621, फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा जो 04 जनवरी 24 को फुलेरा से प्रस्थान करनी थी वो रेलसेवा नारनौल तक संचालित होगी। यह रेलसेवा अब नारनौल-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19618, रेवाड़ी-मदार रेलसेवा 04 जनवरी 24 को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। वो रेलसेवा रेवाड़ी के स्थान पर नारनौल स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाड़ी-नारनौल स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा जो 04 जनवरी 24 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 22950, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 04 जनवरी 24 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वो रेलसेवा खाटुवास स्टेशन पर 01 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा जो 04 जनवरी 24 को ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी वो रेलसेवा निजामपुर स्टेशन पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed