फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Crime News Mother strangled her son to death in Jaipur She wanted to take him to her parental home

Crime News: मां ने बेटे की गला दबाकर की हत्या, अपने साथ पीहर ले जाना चाहती थी, पति-पत्नी में हुई थी अनबन

Wed, 20 Nov 2024 10:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 10:49 PM IST
सार

जयपुर में एक मां ने अपने चार साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पति से अनबन के कारण बेटे को पीहर ले जाना चाहती थी। लेकिन बेटा जाना नहीं चाहता था।

विज्ञापन
Crime News Mother strangled her son to death in Jaipur She wanted to take him to her parental home
मां और मृतक बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के रेनवाल थाना क्षेत्र में मुंडियागढ़ पंचायत के बिरमपुरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मां पर अपने ही चार साल के बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच अनबन बताई जा रही है। पत्नी अपने बच्चे के साथ पीहर जाना चाहती थी, इसी के चलते पति-पत्नी में अनबन हुई थी।

विज्ञापन


रेनवाल थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के आरोप में बच्चे की मां सरिता देवी (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला यूपी के चंदौली जिले में बलवा घाट की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बिरमपुरा में चार साल के बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। परिवार के लोग बच्चे को रेनवाल उप जिला हॉस्पिटल लेकर आए थे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदेह होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। सूचना पर डीएसपी प्रियंका वैष्णव भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


संदेह के आधार पर महिला से पूछताछ 
थाना प्रभारी ने बताया, मुंडियागढ़ निवासी मुकेश कुमार जाट ने अपने बेटे की हत्या में उसी की पत्नी का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला से पूछताछ की, जिसमें महिला ने बेटे की गला दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया है। मुकेश कुमार की शादी यूपी के चंदौली जिले में बलवा घाट की सरिता देवी के साथ साल 2019 में हुई थी। करीब एक साल बाद बेटे दीक्षांत का जन्म हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पिछले दो साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। सरिता अपने बच्चे के साथ मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति ने बच्चे को भेजने से इनकार कर दिया। पति को सबक सिखाने के लिए महिला ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed