फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress May Releases First Candidate List Next Week Vaibhav Gehlot Named Candidate for Jalore-Sirohi Seat

Politics: कांग्रेस की पहली सूची 10 तक, जालौर-सिरोही सीट से वैभव गहलोत का नाम, अलवर में दो यादवों का मुकाबला

Wed, 06 Mar 2024 10:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 10:05 PM IST
सार

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची 10 मार्च तक आने की संभावना है। मंगलवार को स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक में राजस्थान से करीब 10 नामों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है। जिस पर गुरुवार को संभावित सीईसी की बैठक में अंतिम निर्णय होना है। हालांकि गुरुवार को राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का कार्यक्रम भी है लेकिन यात्रा के बाद वे शाम को उनके दिल्ली जा सकते हैं।

विज्ञापन
Congress May Releases First Candidate List Next Week Vaibhav Gehlot Named Candidate for Jalore-Sirohi Seat
कांग्रेस की पहली सूची 10 मार्च तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस किन नामों को आगे करेगी, इसका फैसला अगले 2 से 3 दिन में हो जाएगा। हालांकि दिग्गज नेताओं के नामों को लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट है, लेकिन स्क्रिनिंग कमेटी की तरफ से फिलहाल किसी बड़े नाम को आगे नहीं किया गया है। लेकिन पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का नाम एक बार फिर से चर्चाओं में है। जालौर-सिरोही सीट पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से वैभव गहलोत का नाम भेजा गया है। इनके अलावा दौसा से पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक मुरारी मीणा, कोटा-बूंदी से पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक अशोक चांदा, बारां झालवाड़ा से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, बीकानेर से पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, अलवर से मौजूदा विधायक ललित यादव व झुंझुनू से मौजूदा विधायक बृजेंद्र ओला  के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


इन नामों को स्क्रीनिंग कमेटी ने आगे बढ़ाया
हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस बार जोधपुर से अशोक गहलोत को मैदान में उतारा जा सकता है। कांग्रेस में इस बार बड़े नामों को लेकर चर्चा है। इसमें सचिन पायलट, अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और भंवर जितेंद्र के नाम शामिल हैं। लेकिन इसकी संभावना इसलिए कम है, क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इनके नामों पर चर्चा नहीं की गई। हालांकि जिन नामों को स्क्रिनिंग कमेटी ने आगे बढ़ाया है उनमें प्रमोद जैन भाया, गोविंद राम मेघवाल विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इनमें से बीजेपी ने कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को टिकट दिया है जो वैश्य वर्ग से आते हैं। बारां-झालावाड़ सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह, बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जालौर-सिरोही से लुंबाराम चौधरी
विज्ञापन


अलवर में यादव बनाम यादव का मुकाबला
अलवर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से मुंडावर विधायक ललित यादव का नाम भेजा गया है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने टिकट घोषित नहीं किया है, लेकिन ललित यादव के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed