{"_id":"688e0476e3a231714907aec4","slug":"cm-bhajanlal-sharma-transfers-rs1600-cr-to-76-lakh-farmers-announces-major-tribal-agricultural-reforms-in-banswara-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3239337-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: CM भजनलाल ने किसानों-आदिवासियों के लिए की बड़ी घोषणाएं, 76 लाख किसानों को ₹1600 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: CM भजनलाल ने किसानों-आदिवासियों के लिए की बड़ी घोषणाएं, 76 लाख किसानों को ₹1600 करोड़ की सौगात
Sat, 02 Aug 2025 06:32 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बांसवाड़ा
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:32 PM IST
सार
Jaipur News: बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि राज्य के 76 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त के रूप में ₹1600 करोड़ की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
विस्तार
प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल ने किसानों को सौगत दी। इस दौरान उन्होंने किसानों और जनजातीय समाज के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषक कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹1600 करोड़ की राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के रूप में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
‘एफपीओ और ई-नाम की सफलता’
भजनलाल शर्मा ने बताया कि देशभर में 10 हजार से अधिक नए एफपीओ बनाए गए हैं और किसानों को ऑनलाइन व्यापार की सुविधा ई-नाम के माध्यम से दी गई है। साथ ही लागत मूल्य पर 50% मुनाफा जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Banswara News: CM भजनलाल का BAP पर तीखा हमला, कहा- भाजपा गरीबों के लिए काम कर रही, कुछ लोग बच्चों को बरगला रहे
राज्य सरकार की पहलें
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी, जिनमें मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर ₹9,000 करने और आगे चलकर ₹12,000 करने का संकल्प शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 35 लाख किसानों को ₹25,000 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जाएगा। साथ ही ₹400 करोड़ का दीर्घकालिक ऋण 5% ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
बिजली और सिंचाई योजनाएं
सीएम ने बताया कि 22 जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत 1500 मेगावाट सौर ऊर्जा से किसानों को संबल मिल रहा है। राम जल सेतु लिंक परियोजना में ₹12,000 करोड़ के कार्यादेश दिए गए हैं।
‘आदिवासी कल्याण पर फोकस’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के उत्थान का बीड़ा उठाया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन जैसे कार्यक्रमों से पांच करोड़ से अधिक जनजातीय आबादी को फायदा मिलेगा। टीएसपी फंड को बढ़ाकर ₹1,500 करोड़ किया गया है। सात नए आश्रम छात्रावास, तीन नए आवासीय विद्यालय और 250 मां-बाड़ी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Jaipur: जयपुर कार्यकारिणी सूची विवाद ने खोली BJP की अंदरूनी कलह; बेचारा तो मैं हूं- क्यों बोले प्रदेश अध्यक्ष?
आवास और स्वरोजगार
सीएम ने कहा कि पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत अब तक 17.37 लाख पक्के मकान बन चुके हैं और 7.12 लाख नए घरों के लिए ₹8,544 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और चाबियां भी सौंपीं।
कृषि व उद्यानिकी योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम ने पॉलीहाउस, सोलर पंप, गोवर्धन योजना, तारबंदी, और पीएम एफएमई योजनाओं के तहत चेक सौंपे। साथ ही पपीता उत्कृष्टता केंद्र, मधुमक्खी पालन केंद्र और उद्यानिकी परीक्षण केंद्र का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक कैलाश मीना और शंकर लाल डेचा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।