फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Center approves PSS-MIS proposals, MSP purchase of mung, urad, peanuts, and soybeans set at ₹9,436 crore

Rajasthan: PSS-एमआईएस प्रस्तावों को केंद्र की मंजूरी, मूंग-उड़द-मूंगफली-सोयाबीन की 9,436 करोड़ की MSP खरीद तय

Wed, 19 Nov 2025 08:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Nov 2025 08:56 PM IST
सार

Jaipur News: केंद्र ने राजस्थान के PSS और MIS प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की 9,436 करोड़ रुपये की MSP खरीद स्वीकृत की है। राज्य सरकार ने इसे किसानों की आय सुरक्षा और पारदर्शी खरीद व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
 

विज्ञापन
Center approves PSS-MIS proposals, MSP purchase of mung, urad, peanuts, and soybeans set at ₹9,436 crore
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया आभार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने राजस्थान द्वारा भेजे गए मूल्य समर्थन योजना (PSS) और बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के खरीफ 2025-26 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के साथ राज्य में चार प्रमुख खरीफ फसलों मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बड़े पैमाने पर खरीद सुनिश्चित हो गई है। कुल खरीद मूल्य लगभग 9,436 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार, बताया ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह राज्य के किसानों के लिए अब तक की सबसे बड़ी खरीद पहल है, जो उन्हें MSP की गारंटी के साथ बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा देगी। उनके अनुसार पीओएस आधारित आधार प्रमाणीकरण और डीबीटी भुगतान प्रणाली से संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: SIR कार्य के तनाव ने छीन ली जिंदगी, हार्ट अटैक से BLO की मौत; परिजन बोले- अधिकारी बना रहे थे दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फसलों की पात्र मात्रा और अनुमानित MSP मूल्य
केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत पात्र मात्रा में मूंग 3,05,750 मीट्रिक टन, उड़द 1,68,000 मीट्रिक टन (100 प्रतिशत), मूंगफली 5,54,750 मीट्रिक टन और सोयाबीन 2,65,750 मीट्रिक टन शामिल हैं। इनका कुल न्यूनतम समर्थन मूल्य लगभग 9,436 करोड़ रुपये बैठता है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय किसानों की आय सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
 
किसानों को खरीद और भुगतान में पारदर्शिता का भरोसा
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटली होगी, जिसमें किसानों का आधार प्रमाणीकरण, पीओएस मशीनों के माध्यम से सत्यापन और डीबीटी के जरिए सीधे खातों में भुगतान किया जाएगा। इससे किसानों को समयबद्ध और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed