फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Case of robbery at Congress leader Sandeep Chaudhary's house in Jaipur

Rajasthan: कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर लूट, नौकर दंपति ने नशीला पदार्थ खिलाकर रची साजिश; मामला दर्ज

Wed, 14 May 2025 11:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 May 2025 11:39 AM IST
सार

MP: जयपुर में कांग्रेस नेता के घर में लूट की वारदात हुई है। घर के काम करने वाले नौकर पति-पत्नी ने कांग्रेस नेता संदीप चौधरी और उनके परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Case of robbery at Congress leader Sandeep Chaudhary's house in Jaipur
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के वैशाली नगर में कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, संदीप चौधरी के घर में काम करने वाले नौकर पति-पत्नी ने ही साजिश रचते हुए परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में लूटपाट की।
विज्ञापन


घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार सुबह जब संदीप चौधरी को होश आया तो उन्होंने घर में फैली अव्यवस्था देखकर लूट की आशंका जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ती ड्रोन गतिविधियों को लेकर BSF का जागरूकता अभियान, गांवों में फैलाई सतर्कता    
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौकर दंपती घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने जयपुर से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर नाकेबंदी कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। बता दें कि संदीप चौधरी राजस्थान सरकार के बंजर भूमि विकास बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed