फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bomb Threat in Jaipur SMS Stadium Fourth Threat Creates Panic High-Level Probe Launched

Bomb Threat in SMS: सवाई मानसिंह स्टेडियम को मिली चौथी बार बम की धमकी; मचा हड़कंप, उच्चस्तरीय जांच शुरू

Wed, 14 May 2025 12:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 May 2025 12:14 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह चौथी बार है जब सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। हमने पुलिस को सूचना दे दी है और साइबर एक्सपर्ट्स इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Bomb Threat in Jaipur SMS Stadium Fourth Threat Creates Panic High-Level Probe Launched
सवाई मानसिंह स्टेडियम को मिली चौथी बार बम की धमकी - फोटो : Freepik/AI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी तीन मुकाबलों की मेजबानी करने जा रहे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लगातार मिल रही बम धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों और आयोजकों की नींद उड़ा दी है। सात दिन में चौथी बार स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ताजा धमकी बुधवार को राजस्थान खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिली, जिसमें ‘ऑपरेशन प्रभाकर दिविज’ और HMX बम का जिक्र करते हुए कहा गया कि भारत में पाकिस्तान के स्लीपर सेल सक्रिय हैं और ऑपरेशन सिंदूर के तहत अस्पतालों को भी उड़ाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन




इससे पहले मंगलवार को भी इसी ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश आया था, जिसमें स्टेडियम को उड़ाने के साथ-साथ एक 2003 के बलात्कार मामले में न्याय दिलाने की मांग की गई थी। मेल में आरोपी और उसके परिवार की जानकारी साझा करते हुए एक करोड़ रुपये की दहेज प्रताड़ना और लोन जैसी जानकारियां भी भेजी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: SMS स्टेडियम को फिर बम से उड़ाने की धमकी, IPL मुकाबलों से पहले मचा हड़कंप; रेप पीड़िता का एंगल कैसा?


राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह चौथी बार है जब सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। हमने पुलिस को सूचना दे दी है और साइबर एक्सपर्ट्स इस मामले की जांच में जुट गए हैं। स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले 9 मई को जयपुर मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 20 फरवरी को SMS मेडिकल कॉलेज और 4 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट समेत देशभर के 100 से ज्यादा एयरपोर्ट को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक किसी भी मामले में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। प्रशासन इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर रहा है ताकि IPL मैचों के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed