फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP state in-charge Dr. Radha Mohan Das Aggarwal gave a statement regarding Rajasthan by-election

Rajasthan: राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं, कल कुछ भी संभव…कार्यक्रम में बोले- भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन

Fri, 15 Nov 2024 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 15 Nov 2024 07:38 PM IST
सार

Rajasthan: जयपुर में बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान उपचुनावों में जनता भाजपा के साथ खड़ी नजर आई और मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह रहा हूं कि राजस्थान के सात उपचुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त कर रही है।
 

विज्ञापन
BJP state in-charge Dr. Radha Mohan Das Aggarwal gave a statement regarding Rajasthan by-election
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शुक्रवार को प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता, कल कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में हम सभी को संगठन के प्रति ईमानदारी से लक्ष्य निर्धारित कर कार्य योजना को मूर्त रूप देने का प्रयास करना चाहिए। संगठन का पदाधिकारी कमल के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेगा तो हर प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि भी उसको महत्व देगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्षों से कहा कि ‘‘ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है‘‘ इन पंक्तियों को आप सदस्यता अभियान के माध्यम से साबित कर सकते हो। आप संगठन के लिए कार्य करो, जनप्रतिनिधि आप के लिए कार्य करेंगे। सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए हमें राजस्थान भाजपा ईकाई को देश में आदर्श ईकाई साबित करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आज भी अतिशय विश्वास करती है। इसका ही परिणाम है कि राजस्थान उपचुनावों में जनता भाजपा के साथ खड़ी नजर आई और मैं पूर्ण विश्वास के साथ कह रहा हूं कि राजस्थान के सात उपचुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त कर रही है। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और उनकी टीम को भी जाता है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनावों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का साथ, प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहतन से सुखद परिणाम आने वाले है। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और विपक्ष खेमे में उदासिनता का माहौल है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बार एक मुखी होकर पार्टी के लिए चुनाव लड़ा और ये ही हमारी पूंजी है, भाजपा की विशेषता है। ऐसे में उपचुनावों की सभी सातों सीट जीतने पर कार्यकर्ताओं को अग्रिम शुभकामनाएं। भाजपा सर्वांगिण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के साथ संगठन के लिए भी संकल्पित होकर कार्य करेगा तो पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी और हमें एकजुट होकर भाजपा संगठन को मजबूत करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमें मिलकर हमारे बूथ और मंडल को इतना मजबूत करना होगा कि प्रदेश का हर बूथ विपक्ष के लिए अभेद्य किला  साबित हो। इसके लिए सदस्यता अभियान में हर जिलाध्यक्ष, हर पदाधिकारी को बढ़ चढकर भागीदारी निभानी चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में महिलाओं को भी जोड़ना चाहिए। 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी तो संगठन को मजबूती मिलेगी। भाजपा को किसी की पूजा पद्धति से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सामने वाले के मन में राष्ट्र प्रथम का भाव होना चाहिए।

राष्ट्र प्रथम का भाव वाला व्यक्ति भाजपा की रीति और नीति के साथ चलेगा, भाजपा के संविधान का मान और सम्मान करेगा। हमारे सभी मोर्चा को सक्रिय होने की आवश्यकता है, जहां किसी वर्ग विशेष की बाहुल्यता है, वहां हमारे मोर्चाे को सक्रियता दिखाने की आवश्यकता है। सदस्यता अभियान भाजपा पदाधिकारियों के लिए बहुत बड़ी पूंजी है, इसे हर किसी को गंभीरता से लेना चाहिए।

भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने समीक्षा बैठक में प्रस्तावना पेश की और कहा कि देश में भाजपा ने महज 45 दिन में 11 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी बनने का खिताब हासिल कर लिया, यह हमारे लिए गौरव की बात है। वहीं प्रदेश में करीबन 80 लाख ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्य बनाए गए है।

इनमें करीबन 58 लाख ऑनलाइन और 22 लाख ऑफलाइन सदस्य शामिल है। ऑफलाइन सदस्यों का डाटा फीडिंग का कार्य किया जा रहा है, इसकी संख्या बढ़ सकती है। आगामी 15 दिनों में भाजपा के बूथ और मंडल स्तरी कार्यकर्ताओं को तथा जिलाध्यक्षों को अपना लक्ष्य पूरा करना होगा। सदस्यता अभियान के बाद मंडल और बूथ समिति के चुनाव पर भी हमें कार्य करना होगा।
 

समीक्षा बैठक में संगठन पर्व के प्रदेश सह प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान की सांगोद, सांगानेर, विद्याधर नगर, आदर्शनगर और अजमेर नार्थ विधानसभा सदस्यता अभियान में प्रथम पांच स्थानों पर रही। इनके अलावा कम संख्या वाली विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को अभियान में गति लाने की आवश्यकता है।



अग्रवाल ने संगठन पर्व के लिए प्रत्येक जिले की कार्यशाला और मंडल कार्यशाला को लेकर विस्तृत चर्चा की। समीक्षा बैठक में मंच पर संगठन पर्व अभियान की सह संयोजक एवं विधायक अनिता भदेल, सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed