फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Who is Prem Chand Bairwa Rajasthan New Deputy Chief Minister Political Party Career History All Details

Prem Chand Bairwa: 2018 में हारे, पार्टी ने भरोसा जताया तो 2023 में खिलाया कमल; जानिए डिप्टी CM बैरवा की कहानी

Tue, 12 Dec 2023 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Dec 2023 05:36 PM IST
सार

Premchand Bairwa Deputy CM Rajasthan: भाजपा नेता प्रेमचंद बैरवा ने एससी सीट दूदू पर कांग्रेस के चार बार विधायक रहे बाबूलाल नागर को हराकर जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी ने अब प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान का उप-मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Who is Prem Chand Bairwa Rajasthan New Deputy Chief Minister Political Party Career History All Details
भाजपा नेता डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के होने वाले उप-मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एससी समाज से आते हैं। वे मौजमाबाद तहसील के श्रीनिवास पुरम के रहने वाले हैं और दलित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बैरवा ने विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर एससी सीट दूदू से चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। 54 साल के प्रेमचंद बैरवा शैक्षिक योग्यता में डॉक्टरेट हैं। पहले उनका पेशा खेती और व्यापार रहा है। दरअसल, मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी को उप-मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन


दूदू राजस्थान प्रदेश का एक विधानसभा क्षेत्र है। इस निर्वाचन क्षेत्र से साल 2018 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल नागर जीते थे। दूदू राजस्थान के जयपुर जिले के अंतर्गत आता है। विधानसभा चुनाव 2018 में निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल नागर ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेमचंद बैरवा को 14779 वोटों के अंतर से पराजित कर दूदू सीट जीती थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने दूदू को नया जिला बनाया था। जयपुर ग्रामीण का हिस्सा रहे इस क्षेत्र से कांग्रेस के बाबूलाल नागर चार बार विधायक रह चुके थे। पिछले नौ चुनावों में कांग्रेस के खातें में 7 जीत और बीजेपी को दो बार सफलता मिली थी। 2018 से 2023 में कांग्रेस के विधायक बाबूलाल नागर मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। इसका फायदा उन्होंने दूदू को जिले का दर्जा दिलाने में भी लिया था। जबकि बीजेपी जिले की घोषणा को महज कागजी बताती रही। भाजपा विकास के नाम पर बाबूलाल नागर को कटघरे में खड़ा करती रही। नागर के सामने एक बार विधायक रहे बैरवा को चुनाव लड़ाया और भाजपा कामयाब हो गई। इससे पहले, प्रेमचंद बैरवा ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हजारी लाल नागर को 33,720 वोटों के अंतर से हराकर दूदू निर्वाचन क्षेत्र जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed