फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP membership target was 1.25 crore but it became only 23 lakh

Rajasthan: भाजपा सदस्यता का सवा करोड़ का टार्गेट, 23 लाख ही बने; राष्ट्रीय संघठन महामंत्री हुए नाराज

Thu, 26 Sep 2024 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Sep 2024 08:18 PM IST
सार

Rajasthan: भाजपा सदस्यता अभियान मे पिछड़ती प्रदेश इकाई की समीक्षा के दौरान जिला अध्यक्षों ने विधायकों और मंत्रियों की उदासीनता को महत्वपूर्ण कारण बताया है। जिसके बाद महामंत्री बीएल संतोष ने वर्चुअल माध्यम से मंत्रियों की क्लास लगा दी।

विज्ञापन
BJP membership target was 1.25 crore but it became only 23 lakh
बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की आज पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने समीक्षा बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए पूर्व योजनाओं और पूर्ण योजना के साथ कार्यकर्ता जुट जाए। इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास कार्यक्रम बनाए तथा वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें। गौरतलब है कि 1 करोड़ 25 लाख के टार्गेट से प्रदेश इकाई अभी 1 करोड़ 2 लाख सदस्य दूर खड़ी है। यही कारण है कि राष्ट्रीय संघठन मंत्री बीएल संतोष को खुद आना पड़ा। 

विज्ञापन

सुबह 11 बजे बैठक की शुरूआत प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ शुरू हुई, जिसमें जिला अध्यक्षों द्वार बीएल संतोष को प्रदेश की स्थितियों से अवगत कराया गया। सूत्रों के अनुसार भाजपा के विधायकों और मंत्रियों की उदासीनता की भी चर्चा की गई। संतोष ने सबकुछ ठीक करने का आश्वासन देते हुए कहा कि बात की जाएगी। संतोष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तारीफ करते हुए जिला अध्यक्षों को राठौर को मिसाल मानते हुए काम करने की नसीहत दी। 

विज्ञापन


दोपहर 4:30 पर भाजपा महामंत्री संतोष ने मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअल मुलाकात करते हुए संघठन के काम को प्राथमिकता देने की नसीहत देते कहा कि हुए कार्यकर्ता ही भाजपा की नींव है, इसको ध्यान रखे। सूत्र बताते हैं कि संतोष ने मंत्रियों को संघठन को प्राथमिकता देने की बात कही। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि अगले 18 दिनों में सदस्यता को गति देने के लिए 3 महा-अभियान चलेंगे। इन सभी अभियानों में प्रदेश से बूथ तक के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि देशभर में सदस्यता को लेकर सकारात्मक रूझान सामने आया है। लोग भाजपा के साथ जुड़कर राष्ट्रीय विचार को राजनीतिक क्षेत्र में मजबूती देने के लिए आगे आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed