फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP made central minister Prahlad Joshi the election in-charge of Rajasthan

Rajasthan: बीजेपी ने प्रहलाद जोशी को राजस्थान चुनाव प्रभारी बनाया, नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई सह प्रभारी

Fri, 07 Jul 2023 07:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Jul 2023 07:19 PM IST
सार

राजस्थान में दो जोशी चुनाव संभालेंगे। एक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, जो प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। दूसरे प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी हैं। रणनीति और टिकट वितरण में दोनों की अहम भूमिका रहेगी।

विज्ञापन
BJP made central minister Prahlad Joshi the election in-charge of Rajasthan
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : twitter.com/JoshiPralhad

विस्तार

बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। राजस्थान में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि सह चुनाव प्रभारी नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। राजस्थान में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। राजस्थान में दो जोशी चुनाव संभालेंगे। एक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, जो प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं। दूसरे प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी हैं। रणनीति और टिकट वितरण में दोनों की अहम भूमिका रहेगी। सह चुनाव प्रभारी नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को नियुक्त किया गया है। गुजरात के नितिन पटेल और हरियाणा के कुलदीप बिश्नोई को चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त इसलिए किया गया है, ताकि निष्पक्ष तरीके से बाहरी राज्य के नेता ज़िम्मा संभालें।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी उत्तराखंड में भी रह चुके चुनाव प्रभारी
प्रह्लाद वेंकटेश जोशी 2019 से भारत के संसदीय मामलों, कोयला और खान मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री हैं और 2004 से लोकसभा सदस्य हैं। वे मौजूदा वक्त में धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जोशी 2014 से 2016 तक भारतीय जनता पार्टी, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। लोकसभा अध्यक्षों के पैनल में कार्य कर चुके हैं। साल 2022 में उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया था। जिसमें बीजेपी को सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में राजस्थान के नेताओं को ज़िम्मा
राजस्थान के बीजेपी नेता और केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी डॉ. मनसुख मंडाविया को बनाया गया है। मध्य प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश में सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। अश्विनी वैष्णव भी मूल रूप से राजस्थान के पाली ज़िले के रहने वाले हैं। तेलंगाना में प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को बनाया गया है, जबकि सह चुनाव प्रभारी सुनील बंसल को बनाया गया है। बंसल भी राजस्थान के रहने वाले हैं।


संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में ली बैठक
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान बीजेपी मुख्यालय पर  संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को बैठक ली। इसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव लड़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री सहित बड़े पदाधिकारियों को नियुक्तियां दी गईं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने नियुक्तियों की सूची जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed