फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Big Breaking: 10 RSS volunteers injured in knife attack in Karni Vihar area, know what is the matter

Rajasthan: जयपुर के करणी विहार में चाकूबाजी, संघ के 10 स्वयंसेवक घायल; प्रसाद वितरण के दौरान किया गया हमला

Fri, 18 Oct 2024 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:05 AM IST
सार

शरद पूर्णिमा के मौके पर मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी के घटना में एक पक्ष ने आरएसएस के 10 कार्यकर्ताओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Big Breaking: 10 RSS volunteers injured in knife attack in Karni Vihar area, know what is the matter
विधायक गोपाल शर्मा भी घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को एक गंभीर चाकूबाजी की घटना में 10 लोग घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ, जब हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था और प्रसाद वितरण किया जा रहा था। आपसी झगड़े के कारण एक पक्ष ने धारदार हथियारों से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद सभी घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौके पर डीसीपी वेस्ट अमित कुमार अपने जाप्ते के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन


राज्य के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने डॉक्टरों की टीम को निर्देशित कर पुलिस को तुरंत कारवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा भी घायलों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सभी घायल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed