फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Barmer News Govt teacher trapped due to social media status, called Pahalgam attack a propaganda, arrested

Barmer: सोशल मीडिया स्टेटस से फंसा सरकारी शिक्षक, पहलगाम हमले को बताया प्रोपेगेंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 25 Apr 2025 11:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Apr 2025 11:57 PM IST
सार

Barmer News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बाड़मेर का एक सरकारी शिक्षक सोशल मीडिया स्टेटस की वजह से बुरा फंस गया। आतंकी हमले को प्रोपेगेंडा करार देने की वजह से आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Barmer News Govt teacher trapped due to social media status, called Pahalgam attack a propaganda, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित टिप्पणी करना एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को भारी पड़ गया। बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र स्थित दीपाजी की ढाणी के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत शिक्षक जसवंत डाभी ने 24 अप्रैल को वॉट्सएप पर एक ऐसा स्टेटस लगाया, जिसने बवाल खड़ा कर दिया। डाभी ने हमले को प्रोपेगेंडा बताते हुए मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और लिखा कि अगर धर्म पूछकर मारा होता, तो सैयद आदिल हुसैन शाह जिंदा होता?

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan:शाह से चर्चा के बाद एक्शन में Cm, पाक नागरिकों के वीजा निरस्ती के निर्देशों पर सख्त पालना के आदेश
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इस संवेदनशील मुद्दे पर डाभी का स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आक्रोश की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने टीचर की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग कर सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और 25 अप्रैल को आरोपी शिक्षक जसवंत डाभी को गिरफ्तार कर लिया। गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि डाभी से पूछताछ जारी है और साइबर सेल भी उसके डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की पोस्ट शांति भंग करने और आतंकियों की सोच को सपोर्ट करने वाली मानी जा सकती है। शिक्षा विभाग ने भी मामले पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
 
बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार के निर्देशानुसार, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: हमले के बाद राजस्थान से वापस जा रहे पाकिस्तानी विस्थापित! बॉर्डर पर अलर्ट; पांच शहरों में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed