फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Balmukundacharya: Hawa Mahal MLA in trouble for wiping nose with national flag during Tiranga Yatra

Rajasthan: विवादों में विधायक बालमुकुंदाचार्य का वीडियो, कांग्रेस बोली 'तिरंगे का अपमान कब तक सहेगा राजस्थान'

Thu, 15 May 2025 04:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 May 2025 04:42 PM IST
सार

Rajasthan: यात्रा के दौरान विधायक बालमुकुंदाचार्य का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह हाथ में पकड़े कपड़े से नाक पोंछते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह कपड़ा तिरंगे जैसा है, और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है।

विज्ञापन
Balmukundacharya: Hawa Mahal MLA in trouble for wiping nose with national flag during Tiranga Yatra
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा एक वीडियो के चलते विवादों में आ गई है। हवा महल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक बहुरंगी कपड़े से नाक पोंछते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यह कपड़ा तिरंगे जैसा है और यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। भाजपा की यह तिरंगा यात्रा गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली गई थी। यात्रा जयपुर के रामनिवास बाग से शुरू होकर बड़ी चौपड़ तक पहुंची। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्रीगण और अन्य विधायक शामिल थे।

विज्ञापन


वीडियो से शुरू हुआ विवाद
यात्रा के दौरान विधायक बालमुकुंदाचार्य का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह हाथ में पकड़े कपड़े से नाक पोंछते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह कपड़ा तिरंगे जैसा है, और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस का हमला
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि जो नेता देशभक्ति के प्रमाण बांटते हैं, वे खुद तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। वहीं राजस्थान कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि जिन्हें आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लेना पड़ा, वे तिरंगे का मूल्य नहीं समझ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बालमुकुंदाचार्य की सफाई
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि किसी कार्यकर्ता ने उन्हें हरे और सफेद रंग का एक कपड़ा पकड़ा दिया था, जिसे उन्होंने अनजाने में उपयोग कर लिया। जैसे ही उन्हें इसका अहसास हुआ, उन्होंने वह कपड़ा अलग कर अपना रुमाल इस्तेमाल किया। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

पढ़ें; SI भर्ती पर 26 मई तक करना होगा फैसला, हाईकोर्ट बोला- 'निर्णय नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम'    

राजनीतिक तकरार तेज
वीडियो के बाद राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे को तूल दे रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि यह एक साधारण घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed