फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ashok gehlot six questions bhajan lal sharma road show rajasthan local body election

राजस्थान: सीएम भजनलाल के रोड शो से पहले गहलोत ने सरकार से पूछे 6 सवाल, ढाई साल के कामकाज पर घेरा

Sat, 05 Sep 2026 03:33 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 05 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो से पहले सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर छह सवाल उठाए हैं। गहलोत ने पट्टों, सड़कों, ट्रैफिक, फ्लाईओवर, जलभराव, सफाई कर्मियों की भर्ती और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
ashok gehlot six questions bhajan lal sharma road show rajasthan local body election
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के साथ राजनीतिक सरगमर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख शहरों में प्रस्तावित रोड शो से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गहलोत ने मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले उनके ढाई साल के कार्यकाल पर जनता से जुड़े छह गंभीर सवाल पूछे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अगर मौजूदा सरकार ने धरातल पर काम किया होता तो उसे पूरी सरकारी मशीनरी और अन्य राज्यों के नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की जरूरत न पड़ती।
विज्ञापन


चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हार के डर से सत्तारूढ़ दल पूरी सरकारी मशीनरी और दूसरे राज्यों के मंत्रियों व विधायकों को प्रचार में झोंक रहा है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवारों को डराने और दबाने की कोशिश करने का भी दावा किया। गहलोत ने पार्षद चुनाव के नतीजों के बाद मेयर और चेयरमैन चुनाव की समय-सीमा दो या तीन दिन से बढ़ाकर सात दिन करने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यह समय-सीमा खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


ढाई साल में कितने पट्टे दिए
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस शासन में पांच साल में 10 लाख से अधिक पट्टे दिए गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि उनकी सरकार ने ढाई साल में कितने पट्टे जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने खस्ताहाल सड़कों व ट्रैफिक जाम, नए फ्लाईओवर व अंडरपास के निर्माण, मानसून में जलभराव व नाला सफाई, सफाई कर्मियों की भर्ती और ढाई साल के रिपोर्ट कार्ड पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में ओवैसी-बेनीवाल की जुगलबंदी से सियासी हलचल, क्या कांग्रेस के वोट बैंक में लगेगी सेंध?

राज्य भर में मुख्यमंत्री का रोड शो
भाजपा ने मुख्यमंत्री के चुनाव अभियान के तहत प्रदेश के प्रमुख शहरों में रोड शो करने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत शनिवार को उदयपुर और भीलवाड़ा से हो रही है। इसके बाद, 6 सितंबर को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 7 सितंबर को भरतपुर व अलवर, 8 सितंबर को पाली व कोटा और अंतिम दिन 9 सितंबर को राजधानी जयपुर के विभिन्न वार्डों में मुख्यमंत्री का रोड शो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed