फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arjun Meghwal said that Modi government is correcting the contradiction of the constitution

Jaipur: अर्जुन मेघवाल बोले- बाबा साहब ने जताया था संविधान में विरोधाभास, मोदी सरकार कर रही सुधारने का प्रयास

Fri, 25 Aug 2023 08:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 25 Aug 2023 08:35 AM IST
सार

अनुसूचित जाति वर्ग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रभावी नीतियों का दलित वोट बैंक पर गहरा असर पड़ा है। ये बात हम नहीं कहते यह बात ‘दलित स्टडी सेंटर’ कहता है। 

विज्ञापन
Arjun Meghwal said that Modi government is correcting the contradiction of the constitution
पत्रकार वार्ता करते मंत्री अर्जुन मेघवाल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने जयपुर में प्रेस से बातचीत में भीमराव आंबेडकर की सरकार में भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बाबा साहब को कांग्रेस ने मंत्री नहीं बनाया था वो एक साल बाद मंत्री बने थे, बाबा साहब ने संविधान को लेकर जो विरोधाभास जताया था, उसको मोदी सरकार सुधार रही है।

विज्ञापन


जयपुर, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रभावी नीतियों का दलित वोट बैंक पर गहरा असर पड़ा है। ये बात हम नहीं कहते यह बात ‘दलित स्टडी सेंटर’ कहता है। अपनी रिपोर्ट में इस सेंटर ने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 36 प्रतिशत दलित वोट प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा को मिले। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में यह प्रतिशत 39 प्रतिशत हो गया। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि दलित समाज के वोटरों का भाजपा के समानता के भाव की नीति का गहरा असर हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारत रत्न भीमराव आंबेडकर ने संविधान लागू होने के बाद कहा था कि हम एक विरोधाभासी क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। यहां लोकतांत्रिक समानता वोट के आधार पर तो होगी और ‘एक वोट एक मूल्य होगा’ लेकिन सामाजिक क्षेत्र में असमानता होगी। इसके बाद सवाल यह उठा कि इस सामाजिक असमानता को दूर कौन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता में आते ही पीएम ने इस दिशा में काम शुरू किया
2014 में सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैंकेया नायडू की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई और इस दिशा में काम करना शुरू किया। इसके बाद सूदूर गांवों में बिजली की असमानता को दूर किया, पीएम आवास योजना में गरीबों को घर दिया, स्वच्छता अभियान के तहत 11.5 करोड़ शौचालय बनवाए। इसके बाद अनुसूचित जाति वर्ग के लोग कहने लगे कि मोदी सरकार ही बेहतर है। इसलिए मैं दावे से कह सकता हूं कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में दलित समाज भाजपा के साथ रहेगा। 


हम मुफ्त योजनाओं में विश्वास नहीं रखते 
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मुद्रा लोन के तहत वंचित लोगों को सस्ता लोन दिया। स्टैंडअप इंडिया के तहत देशभर में दलितों को 10 लाख से एक करोड़ तक का लोन मुहैया कराया गया। वेंचर कैपिटल और आईएनसी के तहत भी कंपनी बनाकर अपना उद्योग लगाने की छूट दी। सामाजिक क्षेत्र की बात करें तो मोदी सरकार ने 13.5 करोड़ ऐसे लोग जो गरीबी रेखा से नीचे थे उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर लेकर आए। देश के नागरिकों की औसत आय बढ़ी और देश में गरीबों को चिन्हित कर आकांक्षी योजनाओं को लाभ दिलाया। आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले अधिकांश दलित समाज के दिग्गजों को बाहुल्य था। इसका कारण राजस्थान में विकास ठप्प है। कांग्रेस सरकार अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त है। हम मुफ्त योजनाओं में विश्वास नहीं रखते हम समाज और नागरिकों को सशक्त बनाने पर जोर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed