फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Amit Shah inaugurates exhibition on new criminal laws, says justice will be transparent and acces

Jaipur News: अमित शाह ने किया नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का शुभारंभ, कहा- पारदर्शी और सुलभ होगा न्याय

Mon, 13 Oct 2025 02:17 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Oct 2025 02:17 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देशभर में इन नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन को लेकर केंद्र सरकार लगातार निगरानी और सुधार कर रही है। 

विज्ञापन
Jaipur News: Amit Shah inaugurates exhibition on new criminal laws, says justice will be transparent and acces
जेईसीसी में नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

विस्तार

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को अपने तीसरे राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में तीन नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी एक जुलाई 2024 से लागू इन नए कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर शाह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम विकास और न्याय दोनों का समन्वय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की न्याय व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है। इन तीनों कानूनों के माध्यम से आम नागरिकों की न्याय तंत्र तक तेजी से, सुलभ और पारदर्शी रूप में पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली को अब औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कर आधुनिक भारत की जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है।
विज्ञापन


शाह ने बताया कि देशभर में इन नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन को लेकर केंद्र सरकार लगातार निगरानी और सुधार कर रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को कानूनों की बारीकियों और उनके व्यवहारिक उपयोग से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज का यह दिन केवल न्याय व्यवस्था के नवाचार का नहीं बल्कि राजस्थान के विकास के नए अध्याय की शुरुआत का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दौरान 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए थे, जिनमें से 3 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं और 4 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन आज इसी मंच से किया गया। इसके अलावा उन्होंने लगभग 9,600 करोड़ रुपए के 1100 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें: Amit Shah in Jaipur: जयपुर में अमित शाह का बयान: "2027 से तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक मिलेगा न्याय"

इस अवसर पर पीएम सूर्य घर योजना के तहत 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल की भी शुरुआत की गई। शाह ने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों का लागू होना देश के लिए ऐतिहासिक कार्य है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इतने बड़े पैमाने पर आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव पहली बार हुआ है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने धारा 370 हटाने और नक्सली समस्या के समाधान जैसे ऐतिहासिक निर्णय देखे हैं।


वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इससे नागरिकों को नए कानूनों की उपयोगिता और प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि कानून केवल दंड का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का सशक्त आधार भी है।

कार्यक्रम में केंद्रीय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्याय पालिका के सदस्य, पुलिस विभाग, विधि विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में छात्र एवं नागरिक उपस्थित रहे।

जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संह

जेईसीसी में नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संह

जेईसीसी में नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संह

जेईसीसी में नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संह

जेईसीसी में नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में तीन नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संह

जेईसीसी में नए कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed