Rajasthan News: कांग्रेस विधायक रफीक खान और रोडवेज के चीफ मैनेजर में जोरदार बहस, वीडियो वायरल
राजधानी जयपुर में ट्रांस्पोर्ट नगर में रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर काम शुरू करवाए जाने को लेकर रविवार को रोडवेज के चीफ मैनेजर राकेश राय और कांग्रेस विधायक रफीक खान के बीच जोरदार बहस हो गई। अफसर ने विधायक से कहा कि यह सरकारी रास्ता है इस पर से कब्जा खाली करवाइए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसपोर्ट नगर में रोडवेज बस स्टैंड शिफ्टिंग की जा रही है और एक अप्रैल से यहीं से बसों का संचालन शुरू होना है। लेकिन, रविवार को इस मामले को लेकर रोडवेज अफसरों और स्थानीय कांग्रेस विधायक रफीक खान के बीच जोरदार बहस हो गई। रोडवेज के अफसर यहां एक अप्रेल से शुरू होने जा रहे ऑपरेशन की तैयारियों में जुटे थे। वहीं, रफीक खान ने उन्हें बिना सूचना दिए रास्ता बंद करने का उल्हाना दिया। इस पर रोडवेज के चीफ मैनेजर राकेश राय ने रफीक खान से कहा कि मुझे आपको बताने की क्या जरूरत है यह जमीन रोडवेज की है। आप इसे कब्जे से खाली करवाइए।
ये भी पढ़ें: भाजपा एमएलए ने विधायक रफीक खान को कहा ‘पाकिस्तानी-पाकिस्तानी’, भड़के नेता प्रतिपक्ष जूली; हंगामा
इस पर रफीक खान भड़क गए और कहा कि आपको बात करने की तमीज नहीं है। यह जमीन सरकार की है किसी के बाप की नहीं है। जवाब में राय बोले यह जमीन रोडवेज की है और इस पर काम चलाने के लिए हमें आपसे पूछने की जरूरत नहीं है। दोनों के बीच बहस का वीडियो वायरल हुआ तो राजस्थान परिवहन निगम के कर्मचारी संगठन ने रफीक पर रोडवेज कर्मियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की।राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन का कहना है कि अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाना रोडवेजकर्मी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
रोडवेज की जमीन को ऐसे दबंगई से हड़पने का प्रयास किया गया तो रोडवेजकर्मी आंदोलन का रुख करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विधायक को अधिकारियों से माफी मांगनी चाहिए, यदि कोई समस्या है तो सरकार के साथ वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। इधर, बीजेपी से जुड़े कई पदाधिकारी भी सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- कांग्रेस की सरकार में विधायक रहते आपने खूब अतिक्रमण करवाए भाईजानों के, विधायक आप अभी भी हैं, लेकिन सरकार भाजपा की है। अधिकारी आपकी इस धौंस को नहीं झेलेंगे।
सुनिए रफीक खान जी , इतनी गर्मी नहीं खाते
— Laxmikant bhardwaj (@lkantbhardwaj) March 30, 2025
कांग्रेस की सरकार में विधायक रहते आपने खूब अतिक्रमण करवाये भाईजानों के , विधायक आप अभी भी हैं, पर सरकार अब भाजपा की है
अधिकारी आपके इस धौंस को नहीं झेलेंगे । जय रामजी की 🙏 pic.twitter.com/ULdpRLy1CE