फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ahilyabai Holkar Jayanti: Women Empowerment Mahasammelan BJP President Nadda told why Bhajanlal chosen as CM

Ahilyabai Holkar: महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे BJP अध्यक्ष नड्डा, बताया क्यों चुना गया भजनलाल को CM

Sat, 31 May 2025 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 May 2025 07:56 PM IST
सार

Ahilyabai Holkar Jayanti: जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर भी तंज कसा कि भाजपा की सरकारें जनसेवा के लिए कार्य करती हैं, न कि निजी स्वार्थ के लिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सत्ता नहीं, सेवा है। इसी दौरान उन्होंने भजनलाल शर्मा को सीएम चुने जाने का कारण बताया।

विज्ञापन
Ahilyabai Holkar Jayanti: Women Empowerment Mahasammelan BJP President Nadda told why Bhajanlal chosen as CM
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) जयपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस मंच से नड्डा ने न केवल महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे, बल्कि उन्होंने भाजपा द्वारा भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे की सोच को भी स्पष्ट किया।

विज्ञापन

 
भजनलाल दिन-रात मोदी विजन के प्रचारक
अपने भाषण में जेपी नड्डा ने कहा कि भजनलाल शर्मा विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं। वे दिन-रात मोदी जी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में शीर्ष पद केवल पद की भूख से नहीं, बल्कि संघर्ष और समर्पण के मूल्यों से तय होते हैं। नड्डा ने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई है। यही हमारी पार्टी की पहचान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद कर वसुंधरा बोलीं- राशन हो या शासन, महिलाएं हर भूमिका में निपुण
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्ववर्ती सरकारों पर किया तीखा हमला
जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपने देखा है कि पहले सरकारें कैसे चलती थीं, उनकी सोच क्या थी, सबके सामने है। उन्होंने वर्तमान और पिछली सरकारों के बीच अंतर को दिन और रात जैसा बताया। नड्डा ने कहा कि अगर दिन और रात का फर्क हो तो दिन को चुनना चाहिए, यही अंतर हमारी और उनकी सरकार में है।




विपक्ष पर साधा निशाना, जनसेवा को बताया प्राथमिकता
नड्डा ने विपक्षी दलों पर भी तंज कसा कि भाजपा की सरकारें जनसेवा के लिए कार्य करती हैं, न कि निजी स्वार्थ के लिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सत्ता नहीं, सेवा है। उनके मुताबिक बीजेपी का नेतृत्व न केवल राजनीतिक कुशलता, बल्कि नैतिक प्रतिबद्धता के आधार पर भी जनता का विश्वास अर्जित करता है।

यह भी पढ़ें- Karauli News: महवा में पंचायत समिति को लेकर तनातनी, खेड़ला बुजुर्ग और खोहरा मुल्ला के बीच राजनीतिक जंग
 
महिला सशक्तिकरण पर रखा विशेष जोर
कार्यक्रम के संदर्भ में नड्डा ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत में महिलाओं की भूमिका सदैव केंद्रीय रही है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि अहिल्याबाई की तरह हर महिला सशक्त हो, नेतृत्व करे और समाज को दिशा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed