{"_id":"65dc95e26f2d12223e05def5","slug":"after-waiting-for-6-years-staff-selection-board-recruited-clerk-and-personal-assistant-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 6 साल के इंतजार के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक व निजी सहायक की निकाली भर्ती, कुल 464 रहेंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 6 साल के इंतजार के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक व निजी सहायक की निकाली भर्ती, कुल 464 रहेंगे पद
Mon, 26 Feb 2024 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 26 Feb 2024 07:15 PM IST
सार
Rajasthan: राजस्थान में करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद शीघ्र लिपिक और निजी सहायक संवर्ग में भर्ती निकाल दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को इसका विज्ञापन जारी कर दिया। इसमें कुल 464 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक व निजी सहायक की निकाली भर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निजी सहायक व शीघ्र लिपिक भर्ती परीक्षा की वर्षों से तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने दोनों संवर्गों के लिए सोमवार को भर्ती निकाल दी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी विज्ञापन में शीघ्र लिपिक के 194 व निजी सहायक ग्रेड सेकंड के 280 पदों की भर्ती निकाली गई है। इसमें शीघ्र लिपिक की भर्ती सचिवालय के लिए जारी की गई है।
विज्ञापन
लंबे समय से युवा कर रहे थे इंतजार
वहीं निजी सहायक की भर्ती अधीनस्थ विभागों के लिए जारी की गई है। गौरतलब है कि राजस्थान में करीब 6 साल से इस भर्ती परीक्षा का युवा इंतजार कर रहे थे। राजस्थान निजी सहायक सहायक संवर्ग महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमण पारीक का कहना है कि इस भर्ती परीक्षा के लिए हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। लंबे समय से युवा इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन