फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Administrative Reshuffle in Rajasthan: RAS Officers Transferred, Key Postings in Universities and Departments

Administrative Reshuffle in Rajasthan: 222 RAS अफसरों के तबादले, कई विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार बदले गए

Mon, 15 Sep 2025 07:37 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 15 Sep 2025 07:37 PM IST
सार

Administrative Reshuffle in Rajasthan: राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 222 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। मोहन दान रत्नू मुख्यमंत्री के OSD बने, पुष्कर मित्तल SDM मनोहरथाना नियुक्त, 9 यूनिवर्सिटीज के रजिस्ट्रार भी बदले गए हैं।

विज्ञापन
Administrative Reshuffle in Rajasthan: RAS Officers Transferred, Key Postings in Universities and Departments
राजस्थान सचिवालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Administrative Reshuffle in Rajasthan: राजस्थान सरकार ने सोमवार को एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 222 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 11 अफसरों को एडिशनल चार्ज दिया गया है। वाणिज्य कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त पद पर कार्यरत मोहन दान रत्नू को मुख्यमंत्री के ओएसडी लगाया गया है।

विज्ञापन


पुष्कर मित्तल को मिली पोस्टिंग, हाईवे घूसकांड में आए थे सुर्खियों में

पुष्कर मित्तल, जो हाईवे घूसकांड में पिंकी मीणा के साथ गिरफ्तार हुए थे, को बहाली के बाद झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में एसडीएम के पद पर तैनात किया गया है। वे जुलाई में निलंबन से बहाल हुए थे और अब तक एपीओ थे।

विज्ञापन


चर्चा में आए पंकज ओझा को गौ-पालन निदेशक बनाया

फूड सेफ्टी विभाग में छापों को लेकर सुर्खियों में रहे पंकज ओझा को खाद्य सुरक्षा निदेशालय के अतिरिक्त आयुक्त पद से हटाकर गौ-पालन निदेशक नियुक्त किया गया है। बीते दिनों प्रदेश में खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार छापे की कार्रवाई को लेकर ओझा सुर्खियों में आए थे। हालांकि कई प्रतिष्ठान संचालकों ने विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के एसए बने अशोक कुमार योगी

अशोक कुमार योगी को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का विशिष्ट सहायक (SA) नियुक्त किया गया है।


कई विभागों में संयुक्त सचिव स्तर के तबादले

जारी की गई सूची में  राज्य सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के कई अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है:-

  • दिनेश कुमार जांगीड़ को सहकारिता विभाग से पशुपालन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।

  • असलम शेर खान को जल संसाधन विभाग से अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में स्थानांतरित किया गया।

  • नरेंद्र कुमार बंसल को कार्मिक विभाग से जयपुर नगर निगम ग्रेटर में अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।

  • आनंदीलाल वैष्णव को प्रसारण निगम से गृह विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।


यह भी पढ़ें- Rajasthan Bureaucracy: राज्य सरकार की मर्जी के बिना के के पाठक जाएंगे दिल्ली, अब तक 23 आईएएस गए केंद्र में


विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार पदों पर बड़ा फेरबदल

  • राज्य की 9 यूनिवर्सिटीज में रजिस्ट्रारों की नियुक्ति या तबादला किया गया है:-
  • आशु चौधरी – राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर
  • राजपाल सिंह – कोटा यूनिवर्सिटी
  • भावना शर्मा – राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा
  • कश्मीर कौर रॉन – गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी, बांसवाड़ा
  • डॉ. गुंजन सोनी – जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर
  • ममता यादव – बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी, जयपुर
  • सावन कुमार चायल – पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान यूनिवर्सिटी, जोबनेर
  • पंकज शर्मा – वेटरनरी यूनिवर्सिटी, बीकानेर
  • प्रिया भार्गव – एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव 
  • लोकेश मीणा – मत्स्य यूनिवर्सिटी से हटाकर राजमेश उपनिदेशक
  • हरीतिमा – जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से हटाकर उपायुक्त, सीएडी बीकानेर
  • सरिता – वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा से हटाकर जिला आबकारी अधिकारी, कोटा

 

यह भी पढ़ें- Rajasthan: हरिद्वार से मौत ने किया पीछा! सड़क हादसे में सात लोग मरे फिर नदी में 7 डूबे;रूह कंपाने वाला सिलसिला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed