{"_id":"63dceed28c591c76d9365489","slug":"jaipur-twin-brothers-suraj-and-chand-died-together-in-savarda-rajasthan-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जुड़वा भाई चांद-सूरज की कहानी, 90 साल साथ रहे, बड़े भाई की मौत के अगले दिन छोटे ने भी छोड़ी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जुड़वा भाई चांद-सूरज की कहानी, 90 साल साथ रहे, बड़े भाई की मौत के अगले दिन छोटे ने भी छोड़ी दुनिया
Fri, 03 Feb 2023 08:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:45 PM IST
सार
जयपुर के सावरदा में रहने वाले जुड़वा भाइयों में इतना प्यार था कि उन्होंने शादी भी दो सगी बहनों से एक ही दिन और एक ही मंडप पर की थी। बड़े भाई की मौत की खबर मिलते ही छोटे भाई ने भी दुनिया से अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
बड़े भाई की मौत के बाद छोटे ने भी तोड़ा दम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर जिले में जुड़वा भाइयों का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो जुड़वा भाइयों की दो दिन में मौत हो गई। उनकी उम्र करीब 90 साल थी। दोनों भाइयों की कहानी करण-अर्जुन फिल्म जैसी ही थी। एक भाई बीमार होता हो दूसरे को भी अस्पताल ले जाना पड़ता था।
विज्ञापन
दरअसल, जुड़वा भाइयों की कहानी जयपुर के सावरदा की है। यहां 1933 में एक परिवार में दो जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। परिवार वालों ने दोनों के नाम चांद और सूरज रखा। दोनों जुड़वा भाई सिर्फ देखने में ही नहीं रहन-सहन और बोल-चाल में भी एक जैसे ही थे।
विज्ञापन
गांव और परिवार के लोग कहते हैं कि दोनों भाइयों में से कोई भी बीमार होता था तो दूसरे को भी अस्पताल ले जाना पड़ता था। इसी बीच करण-अर्जुन फिल्म रिलीज हुई थी तो गांव वाले उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे।
विज्ञापन
दोनों भाइयों में इतना प्यार था कि उन्होंने शादी भी दो सगी बहनों से एक ही दिन और एक ही मंडप पर की थी। दोनों बहनें जयपुर के हरमाड़ा की रहने वाली थीं। दोनों भाइयों के 11 बच्चे हैं। सूरत तीन और चांद आठ बेटों के पिता थे।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम को बड़े भाई सूरज की मौत हो गई। परिजनों ने छोटे भाई को बिना जानकारी दिए सूरज का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को छोटे चांद को इसकी जानकारी लगी तो वह ये सदमा नहीं सह पाए और उनकी भी मौत हो गई। दो दिन दो भाइयों की मौत से परिवार ही नहीं गांव में भी मातम पसर गया है।