{"_id":"6ab7c44b4c93d27644037114","slug":"jaipur-bjp-s-saroj-kanwar-becomes-first-woman-deputy-mayor-defeats-congress-s-salman-mansuri-with-89-votes-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: पहली महिला उपमहापौर बनीं सरोज कंवर, 89 वोट के साथ एकतरफा जीत, कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: पहली महिला उपमहापौर बनीं सरोज कंवर, 89 वोट के साथ एकतरफा जीत, कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराया
Sat, 26 Sep 2026 06:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:40 PM IST
सार
जयपुर नगर निगम में उपमहापौर पद की प्रत्याशी सरोज कंवर कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराकर पहली महिला उपमहापौर बन गई हैं। मंसूरी को 58 वोट मिले, जबकि एक वोट नोटा, एक खारिज हुआ और एक पार्षद मतदान से अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
जयपुर की पहली उपमहापौर सरोज कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर नगर निगम को पहली महिला डिप्टी मेयर मिल गई हैं। भाजपा की सरोज कंवर ने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को हराकर उपमहापौर पद पर जीत दर्ज की। सरोज कंवर को 89 वोट, जबकि सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले। एक वोट नोटा में गया, एक वोट खारिज हुआ और एक पार्षद मतदान से अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
पहली महिला डिप्टी मेयर बनने का रिकॉर्ड
डिप्टी मेयर चुनाव के लिए शनिवार को नगर निगम में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों ने सरोज कंवर की जीत का स्वागत किया। सरोज कंवर के निर्वाचन के साथ जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने डिप्टी मेयर का पद संभाला है। वह नगर निगम के वार्ड 90 से पार्षद हैं। भाजपा ने उन्हें डिप्टी मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अलवर नगर निगम में महापौर सुमन लता ने संभाली कमान: पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया, शहर के विकास का वादा
विज्ञापन
मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद भाजपा के पास
सरोज कंवर के निर्वाचन के साथ जयपुर नगर निगम के नए बोर्ड में मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पद भाजपा के पास आ गए हैं। इससे एक दिन पहले हुए मेयर चुनाव में भाजपा के सुनील कोठारी निर्वाचित हुए थे। उन्हें 89 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की सुनीता मावर को 60 वोट मिले थे।
डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा की ओर से सरोज कंवर और कांग्रेस की ओर से सलमान मंसूरी आमने-सामने थे। नामांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रत्याशी मैदान में रहे, जिसके चलते मतदान कराया गया। सरोज कंवर की जीत के साथ जयपुर नगर निगम में नए बोर्ड के दोनों प्रमुख पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई है।