{"_id":"652be80afbef88b345060e85","slug":"israel-hamas-war-family-that-came-to-jaisalmer-from-israel-to-defeat-enemies-wants-to-go-back-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: इस्राइल से जैसलमेर आया परिवार अब वापस जाना चाहता, कहा-सब मना कर रहे, पर दुश्मनों को हराना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Hamas War: इस्राइल से जैसलमेर आया परिवार अब वापस जाना चाहता, कहा-सब मना कर रहे, पर दुश्मनों को हराना है
Sun, 15 Oct 2023 06:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:54 PM IST
सार
इस्राइल के खनन ने बताया किया वे अपने परिवार के साथ सितंबर के दूसरे हफ्ते में भारत आए थे। दिल्ली, पुष्कर समेत अन्य शहर घूमकर अब जैसलमेर आए हैं। यहां लंबे समय तक रहना था, लेकिन अब दुश्मनों से लड़ने के लिए हम जल्द से जल्द वापस जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ इस्राइल के खनन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्राइल से जैसलमेर घूमने आया परिवार अपने देश के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है। पति-पत्नी बच्चों को वहां के हालातों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। लेकिन, दोनों चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द इस्राइल पहुंच जाएं। उनके दोस्त और रिश्तेदार उन्हें वापस नहीं आने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन लेकिन वे सेना के साथ मिलकर दुश्मनों को हराना चाहते हैं।
विज्ञापन
इस्राइल के यरूशलम के रहने वाले खनन (47) और उनकी पत्नी लैला (45) अपने चार बच्चों के साथ जैसलमेर के होटल पोल हवेली में रह रहे हैं। लेकिन, वे अपने देश के हालातों को लेकर चिंतित हैं। वे प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द ही युद्ध रुके और मासूमों की जान नहीं जाए। खनन का कहना है कि हम यहां प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि ये समय प्रार्थना करने का नहीं है। ये आतंकवादियों को जवाब देने का समय है। भारत से इजराइल के लिए फ्लाइट बंद हो गई हैं, इसलिए वे कोशिश कर रहे हैं कि किसी दूसरे देश से होकर वे इस्राइल पहुंच जाएं। क्योंकि उनके देश और वहां के लोगों को उनकी जरूरत है।
विज्ञापन
सरकारी जॉब में है दंपती
खनन ने बताया कि वे यरुशलम सरकार में इकोनॉमिक और पॉलिटिकल रिसर्चर के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी लैला म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। लैला का कहना है कि अभी जिस तरह के हालत हैं, उसमें हमें अपने देश में होना चाहिए। परिवार आने के लिए मना कर रहा है। लेकिन, हम चाहते हैं कि किसी भी तरह जल्द से जल्द इस्राइल पहुंच जाएं और दुश्मनों को जवाब दे सके।
विज्ञापन
दिल्ली से दूसरे देश के लिए पकडूंगा प्लाइट
खनन ने बताया किया वे अपने परिवार के साथ सितंबर के दूसरे हफ्ते में भारत आए थे। दिल्ली, पुष्कर समेत अन्य शहर घूमकर अब जैसलमेर आए हैं। यहां लंबे समय तक रहना था, लेकिन अब हम जल्द से जल्द इस्राइल जाना चाहते हैं। अब हम दिल्ली से किसी दूसरे देश के लिए फ्लाइट लेंगे और फिर वहां से इस्राइल जाएंगे, ताकि समय रहते देश के काम आ सकें।