फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Institute Of Chartered Accountants Of India Vidushee Program Vasundhara Raje Jaipur

Rajasthan News: 'नारी संकल्प लेती है तो पहाड़ों को भी हिला देती है', विदुषी कार्यक्रम में बोलीं वसुंधरा राजे

Sat, 20 Aug 2022 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 10:09 PM IST
सार

Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा, देश में महिलाओं की आबादी 70 करोड़ और प्रदेश में लगभग 4 करोड़ है। यह किसी भी परिवर्तन के लिए कम नहीं है, लेकिन हमें अपनी ताकत का अंदाजा नहीं है।

विज्ञापन
Institute Of Chartered Accountants Of India Vidushee Program Vasundhara Raje Jaipur
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की महिला शाखा ने 'विदुषी' कार्यक्रम आयोजित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) शनिवार को इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की महिला शाखा द्वारा आयोजित 'विदुषी' कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान राजे ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहीं बहनों से मिलने का सौभाग्य इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुआ। इसकी मुझे खुशी है। आज देश में महिलाओं की आबादी करीब 70 करोड़ और प्रदेश में लगभग 4 करोड़ है। हमारी आबादी किसी भी परिवर्तन के लिए कम नहीं है, लेकिन हमें अपनी ताकत का अंदाजा नहीं है। इसीलिए मैं कहती हूं, जब नारी साधना के साथ संकल्प लेती है तो पहाड़ों को भी हिला कर रख देती है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम राजे बोलीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि हर क्षेत्र में बढ़ती भूमिका के बाद भी महिलाओं को कमतर समझा जाता है।  पिछले 75 साल में महिलाओं ने जितना योगदान दिया है, वह आने वाले 25 साल में उससे कई गुना ज्यादा योगदान करने वाली हैं। प्रधानमंत्री की यह सोच दर्शाती है कि वह महिलाओं को अवसर देने में विश्वास रखते हैं। इसीलिए द्रौपदी मुर्मू जी आज देश की प्रथम नागरिक हैं। उनसे पहले भी देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे पदों को महिलाओं ने शुशोभित किया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि, सृष्टि में देवकाल से नारी शक्ति का विशेष महत्व रहा है। क्योंकि इंसान के सुखी जीवन के लिए तीन चीजें अहम होती हैं। पहली - शिक्षा, जिसकी देवी मां सरस्वती है। दूसरी- संपन्नता, जिसके लिए लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है और तीसरी - शक्ति, जो दुष्टों से लड़ने के लिए मां दुर्गा से हमें मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे ने कहा कि जिस प्रकार कोई भी पक्षी एक पंख से आसमान की ऊंचाइयां नहीं नाप सकता, उसी प्रकार कोई भी देश बिना नारी शक्ति के पूर्ण विकसित नहीं हो सकता।  उठो जागो और आगे बढ़ो..., सफलताओं की गाथायें पढ़ो..., सोचते रहने से कुछ नहीं होगा..., बुलंदियां छूनी है तो इतिहास गढ़ो!!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed