फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Information given to G-20 delegates about Jaipur Foot BMVSS working for Divyang since 1975

Rajasthan: जी-20 प्रतिनिधियों को जयपुर फुट के बारे में दी जानकारी, 1975 से दिव्यांगों के लिए काम कर रहा BMVSS

Sun, 05 Feb 2023 05:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Feb 2023 05:32 PM IST
सार

जयपुर फुट-यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया कि बीएमवीएसएस ने 1975 से अब तक 27 देशों में जयपुर फुट, कैलीपर्स और अन्य सहायक उपकरणों के साथ 2 मिलियन से अधिक दिव्यांगों व पोलियो ग्रस्त लोगों की मदद की है।  

विज्ञापन
Information given to G-20 delegates about Jaipur Foot BMVSS working for Divyang since 1975
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में जी-20 समिट की बैठकों का चार फरवरी को समापन हो गया। जी-20 समित की बैठकें 2 से चार फरवरी शनिवार तक हुई। शनिवार को एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को जयपुर फुट के बारे में जानकारी दी गई। जयपुर फुट दिव्यांगों और पोलियो से ग्रस्त लोगों को चलने में मदद करता है।

विज्ञापन


इस बैठक का संचालन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) ने किया था। ये समिति 1975 से जयपुर फुट के साथ दिव्यांगों और पोलियो पीड़ित लोगों की मदद कर रही है।  बीएमवीएसएस के मुख्य संरक्षक डीआर मेहता ने बैठक में बताया कि ज्यादातर जी20 देशों में कृत्रिम अंग फिट करने के लिए बीएमवीएसएस की ओर से शिविर लगाए जाते हैं। 
विज्ञापन


जयपुर फुट-यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा, बीएमवीएसएस 'इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी' कार्यक्रम के लिए भारत सरकार का भागीदार है। जिसके तहत विभिन्न देशों में शिविर लगाए जाते हैं। कार्यक्रम के तहत एशियाई, अफ्रीकी, लैटिन अमेरिकी सहित अन्य देशों में 21 अंतरराष्ट्रीय शिविर लगाए गए हैं। इस दौरान करीब 10,000 लोगों को जयपुर कृत्रिम अंग लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीएमवीएसएस ने 1975 से अब तक 27 देशों में जयपुर फुट, कैलीपर्स और अन्य सहायक उपकरणों के साथ 2 मिलियन से अधिक विकलांगों और पोलियो ग्रस्त लोगों की मदद की है। यह सहायता पूरी तरह से निःशुल्क दी गई है।


इधर, जयपुर फुट-यूएसए ने बैठक समाप्त होने के बाद शनिवार शाम को जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस में प्रतिनिधियों के लिए एक निजी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इस कार्यक्रम में तत्कालीन जोधपुर के महाराजा गज सिंह भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed