फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Indian Air Force postpones Vayu Shakti exercise

Indian Air Force: सात मार्च को पोखरण रेंज में होने वाला वायु शक्ति अभ्यास स्थगित, पीएम मोदी होने वाले थे शामिल

Fri, 04 Mar 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Mar 2022 09:19 PM IST
सार

भारतीय वायु सेना ने जैसलमेर में सात मार्च को होने वाला वायु शक्ति अभ्यास को स्थगित कर दिया है। इस अभ्यास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं को शामिल होना था। 

विज्ञापन
Indian Air Force postpones Vayu Shakti exercise
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभ्यास में शामिल होना था। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय वायुसेना ने जैसलमेर में सात मार्च को होने वाला वायु शक्ति अभ्यास को स्थगित कर दिया है। अभ्यास की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। अचानक से अभ्यास स्थगित क्यों किया गया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस अभ्यास में राफेल विमान सहित 148 विमानों को भाग लेना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता और वायुसेना के अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। अभ्यास की तैयारियों के लिए शुक्रवार को पोखरण रेंज में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन भी किया गया था।  
विज्ञापन


पहली बार शामिल हाेने वाला था राफेल
सात मार्च को होने वाले वायु शक्ति अभ्यास में पहली बार राफेल विमान भी भाग लेने वाला था। अभ्यास में कुल 148 विमान शामिल होने थे, इनमें 109 लड़ाकू विमान थे। वायु सेना का अपाचे, चिनूक, एमआई 17वी5, एमआई 35, एएलएच एमकेआईवी,  एलसीएच और आअएफ जैसे के हेलीकॉप्टर भी पोखरण में अपना दम दिखाने के लिए तैयार थे। अभ्यास कार्यक्रम सात मार्च सुबह 10.30 बजे शुरू होना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तीन साल में होता है वायु शक्ति अभ्यास
भारतीय वायुसेना हर तीन साल में वायु शक्ति अभ्यास का आयोजन करती है। इससे पहले यह आयोजन 2019 में हुआ था। सात को अभ्यास को लेकर तैयारी की जा रही थी, लेकिन शुक्रवार को इसे स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed