{"_id":"62ab125a4ab1a40bfc54552e","slug":"income-tax-department-raids-on-7-businessmen-of-jodhpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर के सात कारोबारियों के 25 ठिकानों पर आयकर का छापा, हवाला से तार जुड़े होने की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर के सात कारोबारियों के 25 ठिकानों पर आयकर का छापा, हवाला से तार जुड़े होने की आशंका
Thu, 16 Jun 2022 04:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:52 PM IST
सार
जोधपुर के सात कारोबारियों के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है। 100 अधिकारियों की अलग-अलग टीमें कार्रवाई को अंजाम दे रहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में सात कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार। गुरुवार सुबह करीब 100 अधिकारियों की टीम कारोबारियों के 25 ठिकानों पर पहुंची। विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह से ही कार्रवाई में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर का एक फाइनेंसर लोगों को ब्याज पर रुपए उधार दे रहा था। इसके बदले में वह लोगों से तगड़ा ब्याज वसूल रहा था। इसके अलावा देश-विदेश में हवाला के जरिए भी बड़ी रकम का लेन-देन करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने चार 4 ज्वेलर्स सहित एक-एक फाइनेंसर, प्रॉपर्टी डीलर और हैंडीक्राफ्ट कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स, प्रॉपर्टी डीलर और हैंडीक्राफ्ट कारोबारी का फाइनेंसर से जुड़े हुए हैं। इसी के चलते सभी के 25 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया है। जोधुपर में अलावा मुंबई में भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी जांच की जा रही है, पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।