फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Jhunjhunu police station in-charge Pacheri Kalan outpost arrested for taking bribe of Rs 10,000

Jhunjhunu: पुलिस थाना पचेरी कलां चौकी प्रभारी दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, आवास पर तलाशी जारी

Mon, 28 Aug 2023 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

दर्ज रिपोर्ट में कार्रवाई करने और मोटरसाइकिल वापस दिलवाने की एवज में रमेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल, चौकी प्रभारी भालोठ, पुलिस थाना पचेरी कलां, जिला झुंझुनूं ने 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
In Jhunjhunu police station in-charge Pacheri Kalan outpost arrested for taking bribe of Rs 10,000
रिश्वत का आरोपी पुलिस थाना पचेरी कलां का चौकी प्रभारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी झुंझुनूं यूनिट ने आज कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार हेड कॉन्स्टेबल, चौकी प्रभारी भालोठ, पुलिस थाना पचेरी कलां, जिला झुंझुनूं को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त
चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की झुंझुनूं इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कार्रवाई करने और मोटरसाइकिल वापस दिलवाने की एवज में रमेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल, चौकी प्रभारी भालोठ, पुलिस थाना पचेरी कलां, जिला झुंझुनूं 12 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग रहा है। कांस्टेबल लगातार पैसों की डिमांड कर परेशान कर रहा है। जिस पर एसीबी के जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी की उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईस्माइल खान के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


आज पुलिस टीम ने डूंगरपुर में ट्रेप कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार पुत्र काशीराम निवासी चिमा का बास, पुलिस थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं हाल हेड कांस्टेबल, चौकी प्रभारी भालोठ, पुलिस थाना पचेरी कलां, जिला झुंझुनूं को परिवादी से दस हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से
पूछताछ जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत
प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed