फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Heerwas village of Dantaramgarh, Sikar, two teenagers died due to drowning in the pond

Sikar: दांतारामगढ़ के हीरवास गांव में दो किशोरों की पोंड में डूबने से मौत, सेल्फी लेने में फिसला पांव

Mon, 17 Apr 2023 10:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

सीकर के दांतारामगढ़ के हीरवास गांव में सेल्फी ले रहे दो किशोरों की पोंड में दो डूबने से मौत हो गई। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर दोनों के शवों को बाहर निकाला। 
 

विज्ञापन
In Heerwas village of Dantaramgarh, Sikar, two teenagers died due to drowning in the pond
पोंड से शव को निकालते लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के हीरवास गांव में रविवार की रात खेत में बने फार्म पोंड के पास सेल्फी ले रहे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। रविवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि हीरवास गांव में जीवण राम बाजिया के खेत में बने फार्म पोंड में सेल्फी लेने के दौरान पांव फिसलने से दो 17 वर्षीय बच्चे मोहित गुर्जर और जितेंद्र नायक पानी में डूब गए। मौके पर एसएचओ मदन कड़वासरा मय जाब्ते के पहुंचे और सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी। डीएसपी जाकिर अख्तर भी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम का जायजा लिया।

विज्ञापन


सिविल डिफेंस की टीम में दोनों शवों को निकाला बाहर
सिविल डिफेंस टीम पहुंचने तक ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बच्चों को तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए मात्र 20 मिनट में दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल कर पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को दांता सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, जिनका आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही विधायक वीरेंद्र सिंह और एसडीएम प्रतिभा वर्मा ने भी पुलिस से पल-पल की अपडेट ली। हादसे में दो नाबालिग बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


दोस्तों को बचाने के लिए किनारे पर खड़े दोस्त ने किया काफी प्रयास
आपको बता दें कि सेल्फी लेने के दौरान जब दोनों युवक फिसल कर पानी में गिर गए उस दौरान खेत में ही खड़ा दोनों युवकों का 17 वर्षीय दोस्त श्रवण गुर्जर मोहित और जितेंद्र की चीख-पुकार सुनकर दौड़कर आया और रस्सी फेंक कर उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया। यहां तक कि श्रवण ने साहस दिखाते हुए फार्म पोंड में भी नीचे उतर गया, लेकिन वह अपने दोस्तों को बचा नहीं पाया। इसके बाद श्रवण रस्सी के सहारे वापस पोंड से बाहर आकर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि श्रवण ने दोस्तों को बचाने के लिए काफी साहस दिखाया और अगर मौके पर श्रवण मौजूद नहीं होता तो उक्त घटना की जानकारी किसी को भी नहीं होती और दोनों किशोरों के डूबने की किसी को भनक भी नहीं लगती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed