{"_id":"649ac3834bb30d817d05db7a","slug":"in-dholpur-the-teenager-died-after-slipping-from-the-roof-and-falling-on-the-iron-rod-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कपड़े उठाने गई किशोरी की छत से गिरकर मौत, शरीर के आर-पार हुए लोहे के सरिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कपड़े उठाने गई किशोरी की छत से गिरकर मौत, शरीर के आर-पार हुए लोहे के सरिए
Tue, 27 Jun 2023 04:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Jun 2023 04:40 PM IST
सार
धौलपुर के सैपऊं थाना क्षेत्र के महादेव मंदिर के पास पैर फिसलने से घर की छत से गिरकर किशोरी की मौत को गई। हादसे में मासूम के शरीर के आर-पास हुए नीचे पड़े लोहे के सरिए।
विज्ञापन
अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया शव।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर के सैपऊं थाना क्षेत्र के महादेव मंदिर के पास घर की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई एक 12 साल की मासूम अचानक नीचे गिर गई। छत से नीचे गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हुई मासूम को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि कल्पना (12) पुत्री चंदनपुरी मंगलवार को मासूम घर की छत पर सूख रहे कपड़ों को उतारने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक मासूम का पैर फिसल गया और वह नीचे रखे लोहे के सरियों पर जा गिरी। लोहे के सरिए मासूम के शरीर के आर-पार निकल गए। मासूम की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लोहे के सरिए से अलग कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को घटना की सूचना देकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक मासूम के पिता द्वारा अस्पताल को दिए गए बयान के आधार पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर दी है। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया बालिका का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन