फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Dholpur Kasganj village, two parties quarrel over a dispute over money

Dholpur: कासगंज गांव में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-पत्थर, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल, इस बात पर हुआ विवाद

Mon, 05 Jun 2023 06:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Jun 2023 06:39 PM IST
सार

कासगंज गांव में उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। हमले में चार लोग घायल हो गए।  दो महिलाओं के गंभीर चोटें आई हैं।
 

विज्ञापन
In Dholpur Kasganj village, two parties quarrel over a dispute over money
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के कासगंज गांव में सोमवार को दो पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से हुई लाठी-भाटा जंग में एक पक्ष के दो महिलाओं समेत चार जने घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल 25 वर्षीय विवेक पुत्र नैनी ने बताया गांव के ही अवतार सिंह से करीब एक महीने पूर्व 10 हजार उधार लिए थे। उधार ली गई राशि का तीन दिन पूर्व ब्याज समेत हिसाब भी चुकता कर दिया गया, लेकिन आरोपी पक्ष अवतार सिंह अन्य रुपयों की डिमांड रखने लग गया। सोमवार को आरोपी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग लामबंद होकर पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो आरोपियों ने लामबंद होकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमले कर दिए। आरोपियों के हमले में घायल की मां ईश्वरी देवी, पिता नैनी और पत्नी खुशबू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों की ओर से भी पत्थर फेंके गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों महिलाओं के गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दी
थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया पैसों की लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया घायलों का मेडिकल कराया जाएगा। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed