{"_id":"644cc545851a07270c062234","slug":"in-chittorgarh-harijan-basti-a-madman-attacked-a-girl-with-a-sword-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: हरिजन बस्ती में सिरफिरे ने युवती पर तलवार से किया जानलेवा हमला, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: हरिजन बस्ती में सिरफिरे ने युवती पर तलवार से किया जानलेवा हमला, खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Sat, 29 Apr 2023 12:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:50 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ के निकुम्भ में हरिजन बस्ती में तलवारबाजी की घटना। सिरफिरे ने युवक ने एक युवती पर तलवार से हमला कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्रा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना अंतर्गत एक सरफिरे ने युवक ने एक युवती पर तलवार से हमला कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर घायल युवती का उदयपुर चिकित्सालय में उपचार जारी है। निकुंभ थानाधिकारी यशवंत सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि कस्बा निकुम्भ में हरिजन बस्ती में तलवारबाजी की घटना हुई है। जानकारी होते ही थानाधिकारी मय जाब्ता पर हरिजन बस्ती पहुंचे तो आम रास्ते पर एक जगह पर काफी मात्रा में खून पड़ा था।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि ललिता पुत्री कैलाश खटीक निवासी हरिजन बस्ती निकुम्भ पर अनिल उर्फ टोनिया ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी अनिल उर्फ टोनिया पिता गोवर्धन लाल हरिजन निवासी हरिजन बस्ती निकुम्भ के हमले से पीड़िता के सिर में गहरी चोट लगी है। वही, अनिल ने हमले के बाद खुद को मौके पर ही बंदूक से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ललिता के घायल होने से उसको निकुम्भ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय से उदयपुर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन