{"_id":"64c7709b807b2c16590e5658","slug":"in-bhilwara-luharia-village-two-sides-pelted-stones-on-a-girl-student-for-making-her-drink-urine-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: छात्रा को पेशाब पिलाने पर लुहारिया गांव में उपद्रव, दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: छात्रा को पेशाब पिलाने पर लुहारिया गांव में उपद्रव, दो समुदायों में पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Mon, 31 Jul 2023 01:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:58 PM IST
सार
पानी पीने पर दुर्गंध आने पर छात्र ने प्रिंसिपल से की शिकायत। मामले में प्रिंसिपल की ओर से कार्रवाई न करने पर लोगों ने दूसरे समुदाय पर किया पथराव।
विज्ञापन
लुहारिया गांव में उपद्रवियों को खदेड़ती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के राजकीय सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिन पहले एक छात्रा को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाने और बैग में आई लव यू का लेटर रखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार की इस घटना को लेकर आज लुहारिया गांव में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में विवाद के चलते पथराव भी हुआ। उपद्रव में मौके पर पहुंची पुलिस जीप के शीशे भी तोड़ दिए गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को लुहारिया गांव की राजकीय सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिकायत की है कि वह लंच में अपने घर चली गई थी। बैग स्कूल में था। बैग में रखी पानी की बोतल में कुछ लड़कों ने पेशाब मिला दिया और बैग में एक लव लेटर भी रखा मिला। पानी पीते हुए उसे दुर्गंध आने पर उसने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। प्रिंसिपल ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को स्कूल खुलने पर आक्रोशित लोगों ने तहसीलदार लुहारिया पुलिस चौकी इंचार्ज और स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की। जब कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो इन लोगों ने समुदाय विशेष के मोहल्ले में घुसकर पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया कि अभी तक छात्रा की ओर से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। पुलिस समुदाय विशेष के मोहल्ले में घुसने और पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
अभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा भारी पुलिस बल के साथ लुहारियाँ गांव में तैनात है। माहौल खराब होने की सूचना पर एएसपी, डीएसपी, एसएचओ सहित आस-पास के थानों व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल लुहारिया पहुंच गया। फिल्हाल स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।