{"_id":"64b23aea3bbb2586c209bf2b","slug":"ias-tina-dabi-pregnant-jaisalmer-collector-tina-dabi-went-on-maternity-leave-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Tina Dabi: मेटरनिटी लीव पर कलेक्टर टीना डाबी, पोस्ट कर जैसलमेर को कहा-अलविदा, जल्द घर में गूंजेगी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Tina Dabi: मेटरनिटी लीव पर कलेक्टर टीना डाबी, पोस्ट कर जैसलमेर को कहा-अलविदा, जल्द घर में गूंजेगी किलकारी
Sat, 15 Jul 2023 03:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 15 Jul 2023 03:06 PM IST
सार
जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी मेटरनिटी लीव पर चली गईं है। जैसलमेर को छाेड़ने से पहले टीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा- मैं जैसलमेर से ज्ञान का खजाना लेकर निकल रही हूं जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। यहां काम करने और सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है।
विज्ञापन
आईएएस टीना डाबी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईएएस टीना डाबी मेटरनिटी लीव पर चली गईं हैं। वे मां बनने वाली हैं, कुछ महीने के बाद उनके घर में बच्चे की किलकरी गूंजेगी। टीना डाबी के मेटरनिटी लीव पर जाने के कारण आईएएस आशीष गुप्ता को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया गया है। आशीष गुप्ता जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। आशीष गुप्ता 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं, अभी वह जयपुर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बतादें कि आईएएस डीन डाबी ने हाल ही में सरकार को पत्र लिखकर मेटरनिटी लीव मांगी थी। जिसके बाद उनके गर्भवती होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि टीना के छुट्टी पर जाने के कारण जैसलमेर को नया कलेक्टर मिल सकता है। गुरुवार रात को सरकार की ओर से 39 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इसमें आशीष गुप्ता को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
टीना डाबी ने की ये पोस्ट
जैसलमेर को अलविदा कहते हुए टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मैं सचमुच सौभाग्यशाली हूं कि मुझे जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के रूप में एक साल तक इस अद्भुत जिले की सेवा करने का अवसर मिला।
मैं जैसलमेर से ज्ञान का खजाना लेकर निकल रही हूं जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। यहां काम करने और सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है। मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। जैसलमेर, आपकी याद आएगी!
लड़के की जगह लड़की हो तो भी चलेगा
बीते दिनों जैसलमेर में पाक विस्थापित हिंदुओं के अतिक्रमण हटाने और उसके बाद टीना डाबी द्वारा उन्हें आशियाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी। इसके बाद टीना जब विस्थापितों से मिलने गईं थीं तो वहां मौजूद एक वृद्ध महिला ने खुश होकर उन्हें पुत्र होने का आशीर्वाद दिया था। जिस पर मुस्कराते हुए टीना डाबी ने जवाब दिया था कि लड़के की जगह लड़की होगी तो भी चलेगा।
प्रदीप गवांडे से की है दूसरी शादी
बतादें कि 2015 बैच की टॉपर IAS टीना डाबी ने IAS प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी की थी। 20 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले टीना ने IAS अतहर आमिर खान से शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था।