{"_id":"64b54431dc7ab14fe20dc595","slug":"husband-of-sarpanch-of-jhunjhunu-udawas-village-arrested-in-liquor-smuggling-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: सरपंच पति शराब तस्करी करते गिरफ्तार, 96 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद, कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: सरपंच पति शराब तस्करी करते गिरफ्तार, 96 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद, कोर्ट ने भेजा जेल
Mon, 17 Jul 2023 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:12 PM IST
सार
थानाधिकारी ने अनुसार बाकरा गांव से कैंपर में अवैध देशी लेकर आने की सूचना मिली थी। नाकाबांदी के दौरान एक कैंपर से 96 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
झुंझुनू सदर थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब का परिवहन करते हुए उदावास गांव की सरपंच के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 96 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद किए हैं। साथ ही एक कैंपर गाड़ी को जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी महावीर सिंह पुत्र रामधन की पत्नी वर्तमान में उदावास गांव की सरपंच है।
विज्ञापन
आरोपी कई वर्षों से अवैध शराब के धंधे से जुड़ा हुआ है। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाकरा गांव से कैंपर में अवैध देशी लेकर आ रहा है। जो किसी को अवैध रूप से बेचने जा रहा है। सूचना पर टीम का गठन कर बाकरा-उदावास रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कैंपर आते हुए दिखाई दी। जिसे रुकवाकर गाड़ी की तलाशी ली। तो एक कट्टे में देशी शराब भरी हुई मिली, जिसके बाद शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी कई सालों से अवैध शराब के धंधे जुड़ा है। पूर्व में झुंझुनूं, सिंघाना, लक्ष्मणनगढ़ (सीकर) में 9 मामले दर्ज हैं, जिसमें अवैध शराब, धोखाधड़ी, मारपीट सहित अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन