{"_id":"646c7059c065c401e607cbc8","slug":"husband-killed-wife-and-three-year-old-daughter-in-bhapar-village-of-jhunjhunu-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: भापर गांव में पति पर पत्नी और तीन साल की बेटी की हत्या का आरोप, घर के कुंड में मिले शव, युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: भापर गांव में पति पर पत्नी और तीन साल की बेटी की हत्या का आरोप, घर के कुंड में मिले शव, युवक फरार
Tue, 23 May 2023 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 May 2023 01:23 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के भापर गांव में एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी का शव घर में बने पानी के कुंड में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक बच्ची और महिला का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के भापर गांव में बीती देर रात एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी का शव घर में बने पानी के कुंड में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से देर रात मां-बेटी के शवों को कुंड से बाहर निकाला।
विज्ञापन
महिला के पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला का पति फरार है। शवों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से शवों के पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। पुलिस ने महिला के सास-ससुर को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। प्रारंभिक तौर पर जानकारी सामने आई है कि हत्या कर शवों को कुंड में डाला गया है।
विज्ञापन
मंजू देवी जाट और तीन वर्षीय बेटी मानवी के शव घर में बने कुंड में मिले
पुलिस के मुताबिक अनुसार भापर निवासी सतवीर जाट की पत्नी 32 वर्षीय मंजू देवी जाट और उसकी तीन वर्षीय बेटी मानवी के शव सोमवार रात कुंड में होने की जानकारी मिली थी। इस पर सूरजगढ़ थानाधिकारी रवींद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से महिला और उसकी बेटी के शव को कुंड से बाहर निकाला। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
आरोपी पति सतवीर जाट की तलाश में जुटी पुलिस
मृतका के पीहर पक्ष ने मंजू के पति सतवीर जाट के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष में परिजनों के भी लिप्त होने की आशंका जताई है। पुलिस ने देर रात से ही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है और उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
आरोपी पति मृतका के साथ अक्सर करता था मारपीट
मंजू की बड़ी बहन रमा ने बताया कि सोमवार सुबह भी करीब 10:30 बजे मंजू का उसके पास फोन आया था। उसने फोन पर बताया था कि उसका पति और परिवार के सदस्य बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं और सोमवार को उसका आखिरी दिन है। इसके बाद रमा ने ही अपनी बहन शर्मिला और भाइयों को गांव में सूचना दी। वे शाम को पहुंचे तो उनकी बहन नहीं मिली। इसके बाद पति, जेठ-जेठानी और ससुर, एक-एक कर मौके से भाग छूटे।